Hanuman Chalisa

लखनऊ में फिर पिटा ड्राइवर, महिला ने सरेआम चप्पल से पीटा

Webdunia
रविवार, 22 अगस्त 2021 (17:42 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले दिनों हुआ थप्पड़ कांड की चर्चा अभी तक समाप्त नहीं हुई है। इसी बीच, अब चप्पल कांड हो गया। दरअसल, किराए को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने टेंपो चालक को चप्पल से पीट दिया। 
 
जानकारी के मुताबिक शहर के विकास नगर थाना क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया चौराहे पर 2 युवक और उनके साथ एक महिला की टेंपो चालक से बहस हो गई। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने चप्पल उतारकर टेंपो चालक को पीटना शुरू कर दिया। 
 
बताया जा रहा है कि इस दौरान टेंपो चालक, ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड से मदद मांगता रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं कि। हालांकि कुछ देर बाद एक सिपाही ने किसी तरह उसे बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
आरोप के मुताबिक टेंपो चालक ने महिला और उसके साथियों से पूरा किराया मांगा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और बात चप्पल तक पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक लड़की ने भी एक ड्राइवर की पिटाई की थी। यह मामला भी काफी वायरल हुआ था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

नवीनतम

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

6 दिन तक मृत बच्चे को पीठ पर लेकर तैरती रही मां डॉल्फिन, VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

15 अगस्त 2026: स्कूल या कॉलेज में भाषण देना है? चुनें ये 5 दमदार टॉपिक्स

राहुल-रिजिजू मुलाकात बेनतीजा: 'गृह मंत्री दें जवाब, पीएम मांगे माफी... तभी होगी बात', परिसीमन बिल पर संसद में फंसा पेच!

Fact-Check: क्या दतिया उपचुनाव हारने के बाद BJP ने हजारों नेताओं को बाहर निकाला?

अगला लेख