हरियाणा में 5 सितंबर तक बढ़ा Lockdown, स्वीमिंग पूल खोलने के लिए रखी शर्त

Webdunia
रविवार, 22 अगस्त 2021 (17:31 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रविवार को कोरोना लॉकडाउन (corona lockdown) को 6 सितंबर तक यानी 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक लॉकडाउन 6 सितंबर सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। 
 
पिछली बार के आदेशों में दी गई छूट अभी भी जारी रहेगी। साथ ही सरकार ने कुछ और मामले में छूट प्रदान की है। स्वीमिंग पूल खुल सकेंगे, लेकिन वहां जाने वालों के लिए वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। सरकार के 8 अगस्त को दिशानिर्देश के अनुसार नाइट कर्फ्यू भी हटाया गया था। 
 
इसके साथ ही होटल, मॉल, रेस्तरां और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होंगे। स्पा और जिम 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे। सभी दुकानों और मॉल को खुले रह सकेंगे। सिनेमा हॉल, जिम, स्पा  भी 50 फीसदी क्षमता के संचालित किए जा सकेंगे।
 
इसके अलावा विवाह समारोह और अंतिम संस्कार में 100 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति होगी। खुले स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में 200 व्यक्तियों तक की उपस्थिति हो सकती है। धार्मिक स्थलों में एक बार में अधिकतम 50 व्यक्ति रह सकेंगे। कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी और प्रशिक्षण संस्थान भी खोले जा सकेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख