बॉलीवुड में लता मंगेश्कर को ऐसी पार्श्वगायिका के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर करीब सात दशक तक राज किया। मध्य प्रदेश के इंदौर में 28 सिंतबर 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर (मूल नाम हेमा हरिदकर) के पिता दीनानाथ मंगेशकर मराठी रंगमंच से जुड़े हुए थे। पांच वर्ष की उम्र में लता ने अपने पिता के साथ नाटकों में अभिनय करना शुरू कर दिया।
भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेताओं में शुमार रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 सितंबर 1982 को मुंबई में जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली है। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे होने के बावजूद, रणबीर ने अपनी मेहनत, विविधता और असाधारण प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और अमिट पहचान बनाई है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन पर 1,472 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की विभिन्न रेलवे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और खातमुहूर्त किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नई सुविधाएं शुरू होने से साबरमती मंडल के तहत रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का लाभ मिलेगा।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में हर बीतते दिन के साथ ड्रामा, सस्पेंस और कंट्रोवर्सी का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। घर में जारी खींचतान और नए-नए ग्रुप्स के बीच शो के दूसरे 'वीकेंड का वार' में दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है। मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस और लोकप्रिय रैपर बादशाह की एक्स-वाइफ ईशा रिखी का सफर आखिरकार बिग बॉस से खत्म हो गया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान ने तूल पकड़ लिया है। कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक होने वाले रोड चौड़ीकरण के दायरे में आ रही शाही मस्जिद का हिस्सा गिराए जाने की योजना के विरोध में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प और पथराव की घटना सामने आई है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख सहयोगी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ तीखा रुख अपनाया है। हाल ही में बिहार के जमुई और समस्तीपुर में महिलाओं के खिलाफ सामने आए अपराधों के वीडियो और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अब शिक्षकों ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे हैं। मोर्चे का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों का ठोस निराकरण नहीं किया जाता, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा।
राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना इलाके में स्थित डीबी मॉल के सामने करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। भाजपा नेता दिव्यऋषि तिवारी अपने परिवार के साथ डीबी मॉल में शॉपिंग के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह मॉल के सामने बने डिवाइडर के कट प्वॉांइस के फांद कर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। डिवाइडर को फांदने के लिए दिव्यऋषि तिवारी ने जैसी बिजली के पोल का पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गए।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), युवाओं से जुड़े मुद्दों और कांग्रेस के आरोपों पर जवाब दिया।
ज्योतिष शास्त्र में जब शुक्र (Venus) और सूर्य (Sun) एक-दूसरे से 30 डिग्री का कोणीय अंतर (angular distance) बनाते हैं, तो इसे 'द्वादश भाव' या 'द्वि-द्वादश संबंध' (Semi-Sextile Aspect) के रूप में जाना जाता है। सूर्य और शुक्र के इस 30 डिग्री गोचर (द्वि-द्वादश संबंध) के दौरान जब शुक्र सूर्य के तेज से मुक्त होकर पूर्ण प्रभाव में आते हैं, तब विशेष रूप से निम्नलिखित राशियों पर सबसे शुभ और अनुकूल प्रभाव पड़ता है:-
शुक्र देव 03 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12:45 बजे अपनी स्वराशि तुला में वक्री चाल चलेंगे। गोचर के दौरान वे चित्रा नक्षत्र के बाद स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, वैभव, प्रेम और आकर्षण का कारक माना गया है। तुला राशि में शुक्र का वक्री होना कुछ विशेष राशियों के लिए अत्यंत भाग्यशाली और शुभ परिणाम देने वाला सिद्ध होगा। यहाँ उन राशियों का विवरण दिया जा रहा है, जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं रहेगा:
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा समाप्त हो गई है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें टैरिफ और एआई प्रमुखता से उभरकर सामने आए।
Top News 28 September : कर्मचारियों की हड़ताल टलने से देश के सभी सरकार बैंक आज से सामान्य रूप से खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित, 2 दिन में 90 की मौत। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में परीक्षा स्थगित। विराट कोहली ने वनडे में पूरे किए 15000 रन। पर पल की जानकारी...
भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है। रविवार देर रात हुए इस फैसले के बाद, आज बैंक अपने निर्धारित समय के अनुसार सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।
Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और वहां रहने वाले लोगों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) निधि का योगी सरकार में व्यापक इस्तेमाल हो रहा है। वर्ष 2017 से अगस्त 2026 तक प्रदेश में इस निधि से कुल 8,397 परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन परियोजनाओं पर अब तक 1548 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसके जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे से लेकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के कल्याण तक विभिन्न क्षेत्रों में इन परियोजनाओं का सुधारात्मक असर दिखाई दे रहा है।
Uttar Pradesh News : कन्नौज के इत्र की पहचान अब पारंपरिक खुशबू की सीमाओं से आगे बढ़कर आधुनिक पसंद और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़ रही है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कन्नौज की इसी सुगंधित विरासत की झलक देखने को मिल रही है। वर्ष 1907 से सुगंध की परंपरा को संजो रहे पारंपरिक एवं प्राकृतिक उत्पाद ट्रेड शो में लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
Chief Minister Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश जो वर्ष 2017 से पहले पूरी दुनिया में बदहाल कानून व्यवस्था के लिए कुख्यात था, वही उत्तर प्रदेश पिछले साढ़े नौ वर्षों से योगी सरकार के नेतृत्व में स्मार्ट पुलिसिंग और सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिए पूरी दुनिया में सुर्खियों में बना हुआ है। इसका ताजा उदाहरण यहां यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-26 में लगे यूपी पुलिस के स्टॉल पर देश के विभिन्न प्रदेशों के साथ विदेशी मेहमान का जमावड़े को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। ट्रेड शो के हाल नंबर चार में उत्तर प्रदेश पुलिस के हाईटेक स्टॉल का पिछले तीन दिनों में 15 हजार से अधिक लोगों ने विजिट किया।
Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लागू त्रिवर्षीय आबकारी निर्यात नीति (2026-29) के सकारात्मक परिणाम प्रदेश के निर्यात आंकड़ों में तेजी से दिखाई दे रहा है। जुलाई 2026 में उत्तर प्रदेश से बोतलबंद मदिरा का निर्यात 55.2 लाख अमेरिकी डॉलर पहुंच गया, जो पिछले वर्ष जुलाई के 29.1 लाख डॉलर की तुलना में 89.7 प्रतिशत अधिक है। खास बात यह है कि इसी अवधि में देश का समग्र निर्यात 25.7 प्रतिशत बढ़ा। यानी उत्तर प्रदेश की निर्यात वृद्धि राष्ट्रीय वृद्धि की तुलना में करीब साढ़े तीन गुना रही।
Uttar Pradesh News : सातवीं सदी की गंगा की प्रतिमा से लेकर दसवीं सदी की गरुणारूढ़ लक्ष्मी नारायण और 12वीं सदी की सरस्वती की मूर्ति... उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में संस्कृति विभाग का आउटलेट प्रदेश की सदियों पुरानी सांस्कृतिक विरासत को सामने ला रहा है। इंडिया एक्सपो मार्ट में सजी प्रदर्शनी में प्राचीन मूर्तियों, डिजिटल पांडुलिपियों, चित्रों और ऐतिहासिक स्थलों की प्रतिकृतियों के जरिए उत्तर प्रदेश की कला और संस्कृति के विभिन्न कालखंडों को प्रदर्शित किया गया है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आउटलेट का मुख्य द्वार प्रेम मंदिर के मुख्य द्वार और ब्रह्मांड द्वार की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया गया है, जो आगंतुकों के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बना हुआ है।
AUSvsSA एक बड़े स्कोर के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। पहला मैच 67 रनों से जीतने के बाद मेजबान टीम ने दूसरा मैच 32 रनों से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो अंत में काफी गलत साबित हुआ।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान आज इंडिगो की एक फ्लाइट के साथ बड़ा विमान हादसा टल गया। गुवाहाटी से आ रही फ्लाइट 6E 6542 को पहली बार लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान को वापस ऊपर उठाना पड़ा। दूसरी बार लैंडिंग करते समय विमान की पूंछ रनवे से टकरा गई। हालांकि पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। जिस समय यह घटना हुई, उस समय बेंगलुरु में तेज हवाएं चल रही थीं। हालांकि घटना की पूरी वजह क्या थी और प्लेन के पिछले हिस्से को कितना नुकसान हुआ है, यह तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा।
क्रिकेट में रिकॉर्ड्स पुराने स्मारकों की तरह होते हैं। उन पर धूल जमती है, उन्हें सम्मान मिलता है, और कभी-कभी कोई आता है और उस दीवार को पार कर जाता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में विराट कोहली ने रविवार को ठीक यही किया। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर मिड-विकेट की तरफ एक शानदार पुल शॉट खेलकर, कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बन गए।
ENGvsSL इंग्लैंड ने श्रीलंका को ओवल में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में 223 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने पहला मैच 89 रन से जीता था वहीं श्रीलंका ने दूसरा मैच 16 रनों से अपने नाम किया था।
INDvsWI कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। पहले एकदिवसीय मैच में भारत अब तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। वहीं भारत ने रोहित और शुभमन के विकेट खोकर इस लक्ष्य को 42वें ओवर में पा लिया।
ईरान ने अमेरिका के सामने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को 7 दिन के भीतर फिर से खोलने का एक कूटनीतिक प्रस्ताव रखा था, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकरा दिया है। इसके बाद ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने उस पर कोई हमला किया, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ईरान कड़े प्रतिबंधों और नाकाबंदी के कारण मुश्किल में है, इसलिए वह जल्दबाजी में यह समझौता चाहता है। ट्रंप ने कहा, उसके पास पैसा नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि ईरान की कमाई होर्मुज से होने वाले कारोबार पर निर्भर है।
भारत के सर्वेश कुशारे और एंसी सोजन ने रविवार को यहां एशियाई खेलों में क्रमश: पुरुष ऊंची कूद और महिला लंबी कूद फाइनल में अधिकांश समय बढ़त बनाए रखी लेकिन अंत में उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि पारुल चौधरी ने महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता।
Chief Minister Dr. Mohan Yadav : भारतीय जनता पार्टी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने राहुल पर जमकर निशाना साधा। भाजपा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चुनाव आयोग पर अंगुली उठाने और शंका पैदा करने के लिए राहुल गांधी से इस्तीफे की भी मांग की है। दोनों का कहना है कि राहुल गांधी देश में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं और लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं। जबकि, नेता प्रतिपक्ष होने के नाते लोकतंत्र को बचाना उनकी भी जिम्मेदारी है।
इंदौर के राजवाड़ा क्षेत्र में आज एक बस ने अनियंत्रित होकर 4 राहगीरों को कुचल दिया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 से 3 लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।
INDvsWI जस्टिन ग्रीव्स (101 रन) के शतक के बावजूद भारत ने कुलदीप यादव (40 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर रविवार को यहां पहले वनडे में वेस्टइंडीज को सात विकेट पर 295 रन ही बनाने दिए। ग्रीव्स और उनके सलामी जोड़ीदार जॉन कैंपबेल (62 रन, 60 गेंद) ने 19.2 ओवर में 135 रन जोड़े जिससे वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में दिख रहा था।
रविवार को गिफू प्रीफ़ेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के ग्रुप स्टेज में, भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के मज़बूत डिफेंस को पार करते हुए 7-0 से आसान जीत दर्ज की और लगातार पांचवीं जीत हासिल की। कप्तान सलीमा टेटे (17′) ने स्कोरिंग की शुरुआत की, जिसके बाद सुनीलिता टोप्पो (22′, 24′) ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए। लालरेम्सियामी हमारज़ोटे (26′), रुतुजा पिसल (29′), निक्की प्रधान (35′) और दीपिका सहरावत (55′) ने बाकी गोल किए।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अनबन अब सोशल मीडिया पर एक बड़े युद्ध में बदल चुकी है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुनीता आहूजा ने सार्वजनिक रूप से अपने वैवाहिक जीवन की दिक्कतों पर बात की और महिलाओं व युवाओं से समर्थन की अपील की।
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान आज बवाल मच गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना पर युवक साहेब सिंह का बयान सामने आया है। युवक ने कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं।
भारत के सचिन सिवाच पुरुष 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल में जापान के विश्व कांस्य पदक विजेता शुनसुके कितामोटो से 0-5 से हारकर बाहर हो गए जबकि परवीन हुड्डा,अंकुश पंघाल और नरेंद्र बेरवाल ने सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिए तीन पदक पक्के कर दिए हैं।
भारतीय सिनेमा में इन दिनों एक ऐसी फिल्म का डंका बज रहा है, जिसने बिना किसी बड़े स्टारपावर और भारी-भरकम बजट के इतिहास रच दिया है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' अपने आठवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है।
आज के समय में एसएस राजामौली एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। अपनी अलग तरह की सोच, कहानी कहने के अंदाज और फिल्मों के जरिए उन्होंने इंडियन सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। फिल्ममेकर ने अपने कमाल के विज़न, फिल्ममेकिंग के लिए अपने जुनून और अपने पक्के विश्वास के साथ, अब तक की कुछ सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं।
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस बार शो को होस्ट कर रहे हैं। प्रीमियर एपिसोड ने ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। शो में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली, लेकिन उनका अंदाज हर किसी से बिल्कुल अलग था।
भारतीय स्क्वाश खिलाड़ियों अनाहत सिंह और अभय सिंह को यहां रविवार को एशियाई खेलों के फाइनल में अपने-अपने मलेशियाई प्रतिद्वंद्वियों से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अभय पुरुष एकल फाइनल में ईन यो एनजी के खिलाफ कड़ी चुनौती पेश करने में नाकाम रहे और सीधे गेम में 9-11, 5-11, 5-11 से हार गए।
उत्तर प्रदेश में पिछले 72 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चल रही तूफानी हवाओं ने पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। जगह-जगह मकान ढहने, पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ने तथा जलभराव से जुड़ी घटनाओं में शनिवार शाम तक 58 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है और खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं।
गत चैंपियन भारत 28 सितंबर को एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा, बारिश के कारण आइची-नागोया में नॉकआउट चरण बाधित होने का खतरा है।हालांकि अगर मुकाबला बारिश से धुल गया तो बेहतर डीएलएस स्कोर या बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख निर्यात एवं निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में आयोजित चतुर्थ उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 दूसरे दिन भी कारोबार और वैश्विक व्यापारिक संवाद का बड़ा मंच बना रहा।
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'द वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 25 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन शनिवार यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ा और सकारात्मक उछाल देखने को मिला है।
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच योगी सरकार ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बढ़ा दी है। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने लेसा समेत सभी वितरण निगमों के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी और स्थानीय फॉल्ट को कम से कम समय में ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि रविवार यानी 27 सितंबर को बैंक क्यों खुले हैं, तो इसकी वजह प्रस्तावित बैंक हड़ताल है। सरकार ने ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाओं में होने वाली संभावित परेशानी से बचाने के लिए रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का फैसला किया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खोलने की मंजूरी दी है। यानी आज इन बैंकिंग सुविधाओं पर सामान्य रूप से कामकाज होगा।
नमित मल्होत्रा की 'रामायण', नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर हर नए खुलासे के साथ दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच मेकर्स ने रॉकिंग स्टार यश का रावण के रूप में पहला ऑफिशियल पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें उनके भव्य और दमदार अवतार की झलक देखने को मिल रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को खूब खरी-खरी सुनाई। अपने सरकारी आवास पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लोग भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने, राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की हर साजिश का हिस्सा रहे हैं।
कभी शौक के तौर पर शुरू हुआ काम आज कारोबार बन चुका है। किसी ने चित्रकारी को कपड़ों पर उतारकर अपना उद्यम खड़ा किया तो किसी ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने साथ दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंची महिला उद्यमियों की कहानियां महिला सशक्तीकरण की नई तस्वीर पेश कर रही हैं।
भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर एक बड़ा और धमाकेदार अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस भव्य फिल्म की पहली झलक का इंतजार कर रहे फैंस के लिए निर्माताओं ने नया कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जन-कल्याण के लिए कितना समर्पित हैं, वे सादगी कितनी पसंद करते हैं इसका अंदाजा इस बात से लग जाता है कि उन्होंने सिंहस्थ महाकुंभ, उज्जैन के समग्र विकास के लिए अपने पैतृक निवास और जन्मस्थान को भी समर्पित कर दिया। उन्होंने खुद गैंती चलाकर मकान का हिस्सा तोड़ा। पैतृक घर जनता को समर्पित करते वक्त प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव भावुक नजर आए।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली महात्वाकांक्षी फिल्मों 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित 'रामायण' के एक प्रमोशनल इवेंट के बाद रणबीर अपनी पत्नी आलिया भट्ट, 'लव एंड वॉर' के सह-कलाकार विक्की कौशल और मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए।
बॉलीवुड में यश चोपड़ा को एक फिल्मकार के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने रूमानी फिल्मों के जरिए दर्शको के बीच अपनी खास पहचान बनाई। पंजाब के लाहौर में 27 सितंबर 1932 को जन्में यश चोपड़ा के बड़े भाई बीआर चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्माता-निर्देशक थे। अपने करियर के शुरूआती दौर में यश चोपड़ा ने आइएस जौहर के साथ बतौर सहायक काम किया।