suvichar

बिहार के इस प्राचीन मंदिर में घुसे चोर, चुराईं करोड़ों की मूर्तियां

Webdunia
समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के वैनी आउट पोस्ट थाना क्षेत्र के वैनी स्थान स्थित एक ठाकुरबाड़ी से अज्ञात चोरों ने करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य की अष्टधातु निर्मित 6 प्राचीन मूर्तियां समेत अन्य संपत्ति चोरी कर ली है। 
 
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के वैनी स्थान के प्राचीन राम-जानकी मंदिर का देर रात ताला तोड़कर अज्ञात अपराधी मंदिर में प्रवेश कर गए। चोरों ने अष्टधातु निर्मित भगवान राम, लक्ष्मण एवं माता सीता समेत 6 प्राचीन मूर्तियां चोरी कर ली हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि चोरों ने करीब 1 किलोग्राम के चांदी के आभूषण समेत अन्य प्राचीन सामान भी चोरी कर लिए हैं। मूर्तियों का वजन लगभग 1 क्विंटल है, जो 200 साल से अधिक पुराने थे। इस सिलसिले में मंदिर के पुजारी के बयान पर वैनी ओपी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरी की गई मूर्तियों की बरामदगी के लिए समस्तीपुर जिले के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

बड़ा धमाका! अब यूपी के भाजपा नेता की बेटी ने किया CJP का समर्थन, जानिए कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह?

शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी? X बायो बदलते ही इस्तीफे की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

बांग्‍लादेश से निर्वासित लेखिका तस्‍लीमा नसरीन 19 साल बाद लौटीं कोलकाता, क्‍या है कोलकाता आने की वजह?

रील बनाने जूते पहनकर ‘रथ’ पर चढ़ा मुस्लिम युवक, कोर्ट ने दी रोजाना मंदिर सफाई की सजा

धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में लागू हुआ एस्मा, 6 महीने हड़ताल पर रहेगी रोक

अगला लेख