suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिलाओं ने उड़ाया अमेरिकी एनआरआई का पर्स

Advertiesment
Nri Lady Purse Robbery
नई दिल्ली। दो महिलाओं ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते 8 सितंबर को अमेरिका से लौटे एक एनआरआई का पर्स चोरी कर लिया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला और महज 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 
आरोपी महिलाओं से पीड़ित का पासपोर्ट 2,379 डॉलर, 10 हजार रुपए, अमेरिका का ग्रीनकार्ड आदि मिले हैं। पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश के अनुसार मूल रूप से अहमदाबाद के रहने वाले बालजी बागड़ा अमेरिका में रहते हैं। बीते 8 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर स्थित प्रतीक्षा हॉल में जाने के लिए वे सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी उनका पर्स चोरी हो गया था। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एनआरआई कोटे में फर्जी तरीकों से प्रवेश