Maharashtra: ठाणे और पालघर में भारी बारिश से 2 लोग बहे, ठाणे में 24 घंटे में गिरा 8 इंच पानी

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (11:47 IST)
rains in Thane and Palghar: महाराष्ट्र के ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया और पेड़ गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी देते बताया कि कई जलाशयों के अत्यधिक भर जाने और उफान पर होने के कारण पिछले 2 दिन में 2 लोग बह गए। उनमें से 1 का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है। ठाणे में 24 घंटे में 8 इंच पानी गिरा।
 
अधिकारियों ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में ठाणे जिले में कई कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। नवी मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. बाबासाहेब रजले ने गुरुवार को बताया कि ठाणे जिले के नवी मुंबई में आलीशान 'एनआरआई कॉम्प्लेक्स' परिसर में एक दीवार का एक हिस्सा बुधवार रात भारी बारिश के कारण ढह गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि परिसर में खड़ी कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
 
अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के दिवा का 16 वर्षीय युवक बुधवार रात एक उफनते नाले में बह गया और उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में ठाणे शहर में 200.08 मिलीमीटर बारिश हुई। इस साल जनवरी से अब तक शहर में 506.46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जबकि पिछले साल इसी अवधि में 198.32 मिलीमीटर बारिश हुई थी।
 
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार बुधवार और गुरुवार सुबह भारी बारिश के बाद ठाणे के भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर में कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। एक थाने में पानी भर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक हुआ है। तडवी ने बाताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। ठाणे शहर में जलजमाव और पेड़ गिरने की सूचना देने के लिए कई लोगों के फोन आ रहे हैं। इन घटनाओं में करीब 6 कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
 
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि पालघर में देवराम रामजी गिम्बल (45) मंगलवार को वाडा तालुका में एक उफनती धारा में बह गया। शव बुधवार को बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

अगला लेख
More