असम में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला, AIUDF विधायक गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (11:38 IST)
Assam crime news : असम के हैलाकांडी जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने AIUDF के विधायक निजाम उद्दीन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। चौधरी पर पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकने का आरोप है।
 
हैलाकांडी की पुलिस अधीक्षक लीना डोली ने बताया कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सदस्य अताउर रहमान लस्कर ने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अल्गापुर से विधायक चौधरी और तीन अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि इन्होंने पंचग्राम में ढोलेश्वरी प्वाइंट के पास बुधवार को उन पर हमला किया, जिसके बाद वह कटाखल चौकी पहुंचे।
 
उन्होंने बताया कि विधायक तथा उनके समर्थकों ने लस्कर का पुलिस चौकी तक पीछा किया, उनके वाहन में तोड़फोड़ की और पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोका।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लस्कर को चोटें आईं हैं। लस्कर का आरोप है कि उनकी सोने की चेन और 10,000 रुपए नगद भी चौधरी के साथियों ने छीन लिए।
 
पुलिस ने हमला करने और पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने से गलत तरीके से रोकने के लिए भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
हालांकि, चौधरी ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह इस घटना में शामिल नहीं हैं। चौधरी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से उन्हें फंसाया जा रहा है। उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए बुधवार रात सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। डोली ने बताया कि पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी आदित्यनाथ ने शेयर किया पोखरण परमाणु परीक्षण से जुड़ा वीडियो, क्या है इसका अटल जी से कनेक्शन?

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : 6 दिन में पहली बार कश्मीर में शांति से कटी रात

LIVE: भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं ट्रंप, जानिए क्या कहा?

पहलगाम आतंकी हमले पर अमिताभ ने तोड़ी चुप्पी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

अगला लेख
More