Hanuman Chalisa

श्रीमंगलग्रह मंदिर में रविवार को भव्य महिला कृषि मेले का आयोजन

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2023 (16:10 IST)
अमलनेर- Shri Mangal Dev Grah Mandir Amalner: अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज वर्ष 2023 के अवसर पर महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में स्थित प्राचीन मंगलदेव ग्रह मंदिर के प्रसादालय में 22 जनवरी 2023 रविवार के दिन दोपहर 12 बजे महिला कृषि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मार्गदर्शन बीजमाता राहीबाई पोपेरे करेंगी।
 
सभा की अध्यक्षता कृषि विभाग के जिला अधीक्षक संभाजी ठाकुर करेंगे। उप निदेशक कृषि अनिल भोकारे, कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी दादाराव जाधव, तालुका कृषि अधिकारी भरत वंजारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
बिजमाता पोपेरे मार्गदर्शन करेंगी : अहमदनगर जिले की बीजमाता के नाम से प्रसिद्ध राहीबाई पोपेरे अब तक 54 फसलों की 116 किस्मों के गवरन बीजों का संरक्षण कर चुकी हैं। राहीबाई की प्रेरणा से नासिक और नगर जिलों में 400 एकड़ भूमि पर गवरन किस्मों की खेती की जा रही है और उनके द्वारा सहेजे गए बीजों का उपयोग राज्य के कई जिलों और विदेशों में किया जा रहा है। 
 
उन्होंने बैंगन, भिंडी, अमरूद, आम, पालक, मेथी, मटर आदि के बीज तैयार किए हैं। उन्हें कृषि के क्षेत्र में उनके काम के लिए राज्य सरकार सहित विभिन्न संगठनों से पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आयोजकों ने अपील की है कि कृषि के क्षेत्र में नवाचार का काम करने वाली महिलाएं इस सभा में जरूर शामिल हों।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Hanuman jayanti 2026: हनुमान पूजा सामग्री, विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र, प्रसाद, चालीसा, कथा और लाभ

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

अगला लेख