sawan somwar

भाई ने किया छोटी बहन से दुष्‍कर्म

Webdunia
शनिवार, 9 दिसंबर 2017 (23:45 IST)
- कुंवर राजेन्द्रपाल सिंह सेंगर 
बागली (देवास)। प्रदेश सरकार भले ही बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए फांसी की सजा का अध्यादेश लेकर आई है, लेकिन फिर भी प्रदेश में बलात्कार की घटनाएं नहीं रूक रही हैं। शनिवार को देवास जिले में फिर शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ, जिसमें सगा भाई ही अपनी बहन के साथ बलात्कार करता रहा। जब पेट दर्द हुआ तो अस्पताल पहुंचने पर पीड़िता के गर्भवती होने और बलात्कार की बात सामने आई।

जानकारी के अनुसार, देवास शहर के कोतवाली थाने के अंतर्गत अंबेडकर नगर में कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली सगी बहन से कक्षा 11वीं में पढ़ने वाला उसका ही सगा भाई विगत अप्रैल माह से बलात्कार कर रहा था। शुक्रवार को पीड़िता के पेट में दर्द था। जिस पर उसकी नानी व मां उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पर आरंभिक परीक्षण में पीड़िता को 7 माह का गर्भ होने का पता चला।
 
पीड़िता को लगातार ब्लडिंग भी हो रही थी, जिस कारण चिकित्सकों ने अविलंब प्रसव करवाया, लेकिन पीड़िता ने मृत बालिका को जन्म दिया। चिकित्सकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। तब तक पीड़िता के परिजनों ने मृत नवजात को चिकित्सालय के पीछे दफना दिया। कोतवाली पुलिस थाने के दल ने चिकित्सालय पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की, जिसमें उसने सगे बड़े भाई द्वारा विगत अप्रैल माह से बलात्कार करने की बात कही।
 
जांच में पता चला कि नवजात के शव को चिकित्सालय के पीछे ही दफनाया गया है। शनिवार को पुलिस ने नायब तहसीलदार की उपस्थिति में शव को निकलवाया और फिर चिकित्सालय में दो चिकित्सकों के दल ने पैनल पीएम किया। चर्चा करते हुए जांच अधिकारी उपनिरीक्षक सीताराम कनारे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया।
 
नवजात की पीएम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। आरोपी की आयु 16 वर्ष और पीड़िता की 14 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार को स्कूल खुलने के बाद रिकॉर्ड परीक्षण के बाद ही सही आयु का पता चलेगा। कनारे ने यह भी बताया कि पीड़िता के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है और मां बर्तन मांजने का कार्य करती है।

सम्बंधित जानकारी

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

अगला लेख