Publish Date: Fri, 01 Dec 2017 (09:32 IST)
Updated Date: Fri, 01 Dec 2017 (09:35 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देश में बलात्कार के मामलों में 2015 की तुलना 2016 में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। साल 2016 में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं।
गुरुवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश में पिछले साल बलात्कार के 4,882 मामले दर्ज किए गए, जो कि देश में कुल दर्ज बलात्कार के मामलों का 12.5% है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है।
हालांकि बलात्कार के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने एक कड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार ने 12 साल या उससे कम उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा देने के प्रस्ताव पारित किया था।
आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर को सूची में हत्या के मामले में पांचवां और बलात्कार के मामले में छठा स्थान मिला है।
webdunia
Publish Date: Fri, 01 Dec 2017 (09:32 IST)
Updated Date: Fri, 01 Dec 2017 (09:35 IST)