कैलाश विजयवर्गीय ने वोट डाला, 150 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा

Webdunia
शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (10:38 IST)
Indore election news : भाजपा महासचिव और इंदौर-1 क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को वोट डाला। उन्होने दावा किया कि राज्य में भाजपा कुल 230 में से 150 से ज्यादा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।
 
विजयवर्गीय ने अपने नंदानगर स्थित घर में पूजा-पाठ के बाद एक सरकारी महाविद्यालय में बने स्मार्ट मतदान केंद्र में वोट डाला।
 
मतदान के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हम राज्य में 150 से ज्यादा सीट जीतकर एक बार फिर सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लोगों खासकर शहरी क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर आज विधानसभा चुनावों के मतदान चल रहा है। मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा 3 दिसंबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख
More