Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 60.52 प्रतिशत वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 55.31 फीसदी मतदान (Live)

हमें फॉलो करें MP CG election
, शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (17:15 IST)
Election Update : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज सुबह 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान से जुड़ी हर जानकारी...


05:17 PM, 17th Nov
-छत्तीसगढ़ में वोटिंग खत्म। 5 बजे तक बूथ पर मौजूद लोग डाल सकेंगे वोट। मध्यप्रदेश में 6 बजे तक चलेगी वोटिंग। 
-इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड पर मारपीट एवं एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज। 
-इंदौर जिले की महू विधानसभा में मतदान के दौरान दो लोगो के बीच विवाद। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के मांगलिया ग्राम में भाजपा के -जनपद उपाध्यक्ष बीरबल डाबर के भाई इंदरसिंह डाबर को कुछ लोगों ने घेर कर तलवार से हमला किया। फिर दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में 2-2 लोग घायल हुए। 
-मुरैना जिले की दिमनी सीट पर हिंसा। डीएसपी विजय सिंह भदौरिया के मुताबिक आज सुबह मुरैना के दिमनी में दो गुटों के बीच झड़प और पत्थरबाजी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराके वहां से हटा दिया गया।
 
-कांग्रेस ने कहा- भाजपा गुंडों की पार्टी है। छतरपुर जिले की राजनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया पर कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा पर हमला करने और उनके ड्राइवर की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है।
-ग्वालियर में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री एवं भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। 
-मप्र के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी चरित्रों से उनकी तुलना करने की आलोचना करते हुए कहा कि वह मध्य प्रदेश में मनोरंजन और लोकतंत्र एवं लोगों का अपमान करने आती हैं।

03:44 PM, 17th Nov
मध्यप्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 60. 52 प्रतिशत मतदान  
छत्तीसगढ में दोपहर 3 बजे तक 55. 31 प्रतिशत मतदान 

01:37 PM, 17th Nov
webdunia
मध्यप्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 45.4 प्रतिशत वोटिंग, छत्तीसगढ़ में 38.22 फीसदी मतदान 
मध्य प्रदेश में आज वोटिंग के दौरान हुई हिंसा की कुछ घटनाओं पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, 'कुछ शिकायतें हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करेगा।'
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है...हम 130 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

12:47 PM, 17th Nov
छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने किया मतदान, कहा- छत्तीसगढ़ में एकतरफा लड़ाई, हम जीतेंगे।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने अंबिकापुर में वोट डाला।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल में किया मतदान।
मुरैना में फिर बवाल, 2 पक्षों में झड़प के बाद खिडौरा गांव के मतदान केंद्र पर रूका मतदान।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को पसंद किया जा रहा है और इसके आधार पर मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि भाजपा मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी।
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर में किया मतदान।
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने आज अपने पैतृक निवास डूंडा, टीकमगढ़ में वोट डाला।

11:36 AM, 17th Nov
webdunia
मध्यप्रदेश में सुबह 11 बजे तक 27.75 फीसदी मतदान, छत्तीसगढ़ में 19.65 प्रतिशत वोटिंग।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिराधित्य सिंधिया ने ग्वालियर में डाला वोट।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और उनकी पत्नी तथा कोरबा से सांसद ज्योत्सना महंत, राज्य सरकार में मंत्री अनिला भेड़िया, रविंद्र चौबे, उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत और विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मताधिकार का प्रयोग किया।
भिंड में भाजपा प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर हमला। गाड़ी में तोड़फोड़। शुक्ला को भी लगी चोट।

10:49 AM, 17th Nov
webdunia
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त्त शर्मा ने आज सुबह हुजूर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 80 स्थित बूथ क्रमांक 223 में मतदान किया।
छिंदवाड़ा के सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ में जाने से रोका। सिर्फ उम्मीदवार या उनका एजेंट ही बूथ में जा सकते हैं।
भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने मतदान किया।
इंदौर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने परिवार के साथ मतदान किया।

10:07 AM, 17th Nov
मध्यप्रदेश के छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के ड्राइवर की हत्या।  छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के ड्राइवर की हत्या कर दी गई। बीजेपी कार्यकर्त्ता पर हत्या का आरोप।

09:42 AM, 17th Nov
webdunia
मध्यप्रदेश में सुबह 9 बजे तक 10.49 फीसदी मतदान। जबलपुर में पहले 2 घंटे में मात्र 5 फीसदी वोटिंग। छत्तीसगढ़ में 9 बजे तक 5.71 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट।
इंदौर में क्षेेत्र क्रमांक 2 में मतदान के लिए लंबी लंबी कतारे।

09:24 AM, 17th Nov
webdunia
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। माध्यमिक शाला जैत स्थित मतदान केंद्र में मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने मताधिकार का उपयोग किया।
एमपी में दिमनी सीट पर एक बूथ पर चली गोलियां।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा पलसीकर कॉलोनी गोल बगीचा के पास गणेश विद्या मंदिर स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके साथ विधानसभा 4 के प्रत्याशी पी एल राजा मंधवानी, राजेश चौकसे, गिरधर नागर उपस्थित थे।

08:30 AM, 17th Nov
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूजा के बाद बुधनी में किया मतदान।
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में डाला वोट।
शिवराज सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ‍दतिया में डाला वोट।
webdunia
वरिष्‍ठ भाजपा नेता और इंदौर 1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में किया मतदान।
इंदौर में भाजपा प्रत्याशी मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने अपना मतदान लोधीपुरा नंबर 2 स्थित परसराम धर्मशाला बूथ क्रमांक 21 पर परिवार सहित किया।
इंदौर की राऊ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पटवारी ने मतदान बूथ नंबर 88 पर अपना वोट डाला।

07:35 AM, 17th Nov
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान से पहले की पूजा। उन्होंने बताया कि सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी। जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है।
वरिष्‍ठ भाजपा नेता और इंदौर 1 से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान से पहले पूजा की। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
भोपाल में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने डाला अपना वोट।
webdunia
 

07:20 AM, 17th Nov
पीएम मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे। इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
 
उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी दौर का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। आपका हर वोट लोकतंत्र के लिए बहुमूल्य है।
 
 

07:18 AM, 17th Nov
मध्य प्रदेश में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान, साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे 2533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा, लेकिन नक्सली प्रभावित बालाघाट जिले के बैहर, लांजी और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान दिन में तीन बजे समाप्त हो जाएगा। इसी तरह मंडला जिले के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के 47 और मंडला विधानसभा क्षेत्र के आठ मतदान केंद्रों तथा डिंडोरी जिले के डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के अधीन आने वाले 40 मतदान केंद्रों पर भी वोट डालने का कार्य दिन में तीन बजे समाप्त हो जाएगा।

07:17 AM, 17th Nov
छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ दूसरे चरण का मतदान। राज्य में पहले चरण के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में प्रियंका गांधी ने पूछा- कौन भाजपा का सीएम चेहरा?