Hanuman Chalisa

सोने में सुधार, चांदी 120 रुपए टूटी

Webdunia
सोमवार, 8 जनवरी 2018 (17:56 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग आने से सोमवार को सोना 30 रुपए चमककर 30,480 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी 120 रुपए की गिरावट के साथ 39,880 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


विदेशी बाजारों में सोना 2.45 डॉलर टूटकर 1,316.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.30 डॉलर की गिरावट में 1,317 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई मजबूती से पीली धातु आज दबाव में रही। बाजार विश्लेष्कों का कहना है कि चीन के नव वर्ष से पहले मांग बढ़ने से आमतौर पर जनवरी में सोने में तेजी देखी जाती है।
 
 
अमेरिका में मार्च में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन उसका प्रभाव अभी ज्यादा पड़ने की आशंका है। कुल मिलाकर सोने के लिए परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी 0.03 डॉलर लुढ़ककर 17.13 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

यूपी में जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

अगला लेख