क्‍या ‘रानी’ ने ही लीक करवाई ‘थाईलैंड के राजा की गर्लफ्रेंड’ की 1 हजार ‘नग्‍न तस्‍वीरें’?

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (14:40 IST)
रॉयल फैमिली के रहस्‍य इतने गहरे होते हैं कि कोई उनकी तह तक भी नहीं पहुंच पाता है। थाईलैंड की रॉयल फैमिली में फि‍लहाल ऐसा ही कुछ हो रहा है। वैसे थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न अपनी शादियों की वजह से हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। इस बार वे अपनी गर्लफ्रेंड की वजह से एक बार फि‍र से चर्चा में हैं।

दरअसल, हाल ही में उनकी प्रेमिका सीनीत वोंवजिरापकडी की सैकड़ों नग्न तस्वीरें पूरे थाईलैंड में लीक हो गई हैं। यह तस्‍वीरें कहां से आई और किसने लीक कीं, इस सवाल का फि‍लहाल किसी के पास कोई जवाब नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसके पीछे थाईलैंड की रानी सुथिडा का हाथ है। यानी थाईलैंड के राजा की रानी ने ही उनकी गर्लफ्रेंड की यह तस्‍वीरें लीक करवाई हैं।

मीडि‍या रिपोर्ट्स के मुताबिक राजा की पत्नी और उनकी प्रेमिका के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी वजह से राजा की प्रेमिका की करीब 1 हजार नग्‍न तस्वीरों को पूरी योजना के साथ लीक किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि साल 2019 में राजा की गर्लफ्रेंड सीनीत को जेल में बंद कर दिया गया था और हाल ही में उन्‍हें जेल से रिहा किया गया है। गर्लफ्रेंड पर रानी सुथिडा की छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबि‍क लीक हुई तस्‍वीरें साल 2012 से लेकर 2014 तक के बीच की हैं। इनमें से कई ऐसी तस्वीरें हैं, जिनमें सीनीत बिना कपड़ों के कैमरे के सामने पोज देती हुई दिख रही हैं। जेल से छूटने के बाद एक बार फि‍र से सीनीत की नजदीकियां राजा के साथ बढ़ रही थीं। इन्‍हीं सब के बाद सीनीत की न्‍यूड तस्‍वीरें लीक होने से देशभर में सनसनी है। अब तस्‍वीरें किसने और क्‍यों लीक करवाई यह तो अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन इसमें लव ट्राइएंगल के साथ राजा की पत्‍नी सथि‍डा का नाम जरूर जुड़ गया है।

बता दें कि थाईलैंड के राजा ने चार विवाह किए हैं। 68 वर्षीय राजा ने साल 2019 में चौथी शादी सुथिडा के साथ की थी। बाकी तीनों पत्नियों से उनका तलाक हो चुका है। अपनी तीन पूर्व पत्नियों से उनके 7 बच्चे हैं। इसके बाद राजा ने 35 साल की सिनीत को पिछले साल रॉयल नोबल कन्सर्ट बनाया था। इससे पहले वह एक नर्स थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बुल्डोजर एक्शन पर लगाई रोक

पिछले 10 वर्षों में जॉबलॉस ग्रोथ, कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

पीएम मोदी बोले, मेरे गणेश पूजन में भाग लेने पर कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम भड़के

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

अगला लेख
More