सौरव गांगुली का होगा मेडिकल टेस्ट, दूसरे स्टेंट पर फैसला रिपोर्ट के बाद

Webdunia
गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (14:39 IST)
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली के गुरूवार को कई मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे जिसके बाद ही उपचार के अगले कदम के बारे में फैसला लिया जाएगा। गांगुली का उपचार कर रही पैनल में शामिल एक सीनियर डॉक्टर ने यह जानकारी दी।
 
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली को बुधवार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी किए जाने की संभावना है। डॉक्टर इसके बाद फैसला लेंगे कि दूसरा स्टेंट डालना जरूरी है या नहीं।
 
डॉक्टर ने कहा कि गांगुली को कल रात अच्छी नींद आई। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया। उनके कई टेस्ट आज होने हैं जिसके बाद आगे के बारे में फैसला लिया जायेगा।
 
मशहूर ह्रदय रोग विशेषज्ञ देवी शेट्टी भी शाम को यहां पहुंच सकते हैं। वे टेस्ट रिपोर्ट देखने के बाद गांगुली का उपचार कर रहे डॉक्टरों के साथ बैठक करेंगे।
 
डॉक्टर ने कहा कि एक बार जांच के नतीजे आने पर हम तय करेंगे कि उनकी धमनियों में अवरोध को हटाने के लिये दो स्टेंट डालने हैं या नहीं। 
 
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुबह गांगुली को फोन करके उनका हाल चाल पूछा। माकपा के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य भी अस्पताल पहुंचे थे। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More