Hanuman Chalisa

World Water Day 2021 : जल से जुड़े रोचक 10 तथ्‍य

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (10:43 IST)
22 मार्च 2021 को विश्‍व जल दिवस है। अन्न, जल और वायु यह तीन जीवित रहने के लिए अत्यंत ही जरूरी है। आओ जानते हैं जल से संबंधित कुछ रोचक तथ्‍य।
 
1. धरती पर 70 प्रतिशत में अधिक समुद्र का जल है परंतु वह पीने लायक नहीं है। बचा 30 प्रतिशत से कम जल नदी, तालाब, कुएं आदि में मौजूद है जिसमें भी अधिकतर दूषित हैं और कुएं, तालाब आदि तो सूख गए हैं। ऐसे में धरती पर पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है।  
 
2. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया का 20% साफ जल मात्र एक झील समेटे हुए हैं जिसका नाम बेकाल झील है और यह झील रूस में है। जबकि विश्व का 90% ताजा पानी अंटार्कटिका में पाया जाता है।
 
3. आयुर्वेद के अनुसार सबसे अच्छा पानी बारिश का होता है। उसके बाद ग्लेशियर से निकलने वाली नदियों का, फिर तालाब का पानी, फिर बोरिंग का और पांचवां पानी कुएं या कुंडी का।
 
4. पानी को विज्ञानिकों ने तीन भागों में बांटा है जिसके तहत यह हमें तरल, ठोस और गैस रूप में मिलता है। मतलब जल, बर्फ और भाप।
 
5. दुनियाभर में लोग अपने घरों में सर्वाधिक पानी का उपयोग बाथरूम और टॉयलेट में करते हैं। एक बार फ्लश करने पर 6 लीटर पानी बह जाता है। अधिकांश ऑफिस या घर में जल बहता रहता है।
 
6. पृथ्वी पर पाई जाने वाली नदियों, नालों से अधिक पानी तो हमारे वातावरण में फैला हुआ है।
 
7. धरती पर सबसे अधिक जल प्रशांत महासागर में समाया हुआ है।
 
8. एक स्वस्थ इंसान का 70% शरीर जल से बना होता है। मस्तिष्क का भी 70% हिस्सा जल से बना होता है। खून का 83 प्रतिशत हिस्सा जल से बना होता है। अगर इंसान के शरीर में 1 प्रतिशत जल की कमी हो जाए तो प्यास लगती है और 10 प्रतिशत की कमी हो जाए तो उसकी मृत्यु हो सकती है।
 
9. इंसान भोजन के बिना कई महीनों तक जीवित रह सकता है. लेकिन जल के बिना इंसान का जीना 1 हफ्ते के लिए भी संभव नहीं है।
 
10. शुद्ध जल से जहां हम कई तरह के रोग से बच जाते हैं वहीं पवित्र जल से हमारा तन और मन निर्मल हो जाता है। जल से ही जड़ जगत की उत्पत्ति हुई है और एक दिन यह धरती जल में ही डूब जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

हिंदू नाम से महिलाओं को शादी का झांसा देने के आरोप में गिरफ्तारी, मोबाइल से मिले 8000 आपत्तिजनक वीडियो

नर्सिंग कॉलेज के 41 छात्रों ने जिम्मी मगिलिगन सेंटर आकर सस्टेनेबल जीवनशैली सीखी

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

अगला लेख