ganesh chaturthi

कोरोना की चपेट में आने से कैसे बचते हैं भाजपा कार्यकर्ता, पढ़कर चौंक जाएंगे गुजरात के विधायक का तर्क

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (10:42 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा के एक विधायक ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए वे कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं होते।
 
राजकोट (दक्षिण) से विधायक गोविंद पटेल से संवाददाताओं ने सवाल किया कि क्या चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जाना संक्रमण के मामले बढ़ने का कारण है? इसके जवाब में पटेल ने कहा कि जो कड़ी मेहनत करते हैं, उन्हें कोरोनावायरस संक्रमण नहीं होता। भाजपा कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करते हैं इसीलिए एक भी कार्यकर्ता संक्रमित नहीं हुआ है।

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, सामने आए 30 हजार से ज्यादा नए मामले
 
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने स्थानीय निकाय चुनावों की प्रचार मुहिम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी संक्रमित पाए गए थे। उनके अलावा पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल और कई विधायकों समेत सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेता अलग-अलग समय पर संक्रमित पाए गए। वडोदरा से भाजपा सांसद रंजनबेन भट्ट ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने इस बातों को खारिज किया कि स्थानीय निकाय चुनाव और अहमदाबाद में टेस्ट एवं टी-20 मैचों का आयोजन कोविड-19 के मामले बढ़ने का मुख्य कारण हैं।

 



उन्होंने कहा कि संविधान के तहत आवश्यकता के अनुसार चुनाव कराए गए। क्रिकेट मैच केवल अहमदाबाद में आयोजित हुए। महाराष्ट्र में कोई क्रिकेट मैच या चुनाव नहीं था, लेकिन देश में संक्रमण के दैनिक मामलों में से सर्वाधिक मामले (करीब 50 प्रतिशत मामले) महाराष्ट्र में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामलों में हाल में आई बढ़ोतरी को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता, लेकिन यह वास्तविकता है कि संक्रमण से निपटने के लिए नियमों का पालन और महामारी को काबू करना लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख