Publish Date: Sun, 21 Mar 2021 (12:57 IST)
Updated Date: Sun, 21 Mar 2021 (13:01 IST)
जब भी हम किसी से फोन पर या मैसेज में बात कर रहे होते हैं तो बार बार ओके शब्द का इस्तेमाल करते हैं। चाहे किसी बात पर सहमति जताना हो, या बातचीत से छुटकारा पाना हो। हर बात पर ओके काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस OK का फुल फॉर्म क्या है और यह कहां से आया।
दरअसल, Huffpost की रिपोर्ट के मुताबिक कई सालों तक कई लोगों ने यह तर्क दिया कि OK मूल अमेरिकी भारतीय जनजाति Choctaw के शब्द okeh से आया है। वहीं इसे लेकर तर्क हैं कि यह अफ्रीका के वोलोफ भाषा से लिया गया है।
Smithsonian मैगजीन में प्रकाशित आर्टिकल के मुताबिक, OK शब्द की उत्पत्ति 19वीं शताब्दी की शुरुआत में हुई थी। तब अंग्रेजी शब्दों को फैशनेबल बनाने का चलन था। इस वजह से कई ऐसे शब्द ऐसे हैं, जिन्हें मिस स्पेल किया गया। OK के साथ भी ऐसा हुआ।
डॉक्टर एलेन वॉकर का तर्क है कि यह शब्द Oll Korrect से निकला है। यह लेख साल 1839 में Boston Morning Post में पब्लिश किया गया था। कई रिपोर्ट में भी यही बात कही गई है कि ओके शब्द All Correct के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
All Correct शब्द बदलकर Oll Korrect कर दिया गया। इस वजह से यह शब्द AC की बजाए OK बन गया। यानी OK का मतलब All Correct स्वीकार कर लिया गया। कई लोगों का मानना है कि सही शब्द Okay होता है और लोग गलत तरीके से Ok का इस्तेमाल करते हैं।