dharma sangrah

दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका, JJP छोड़ 3 MLA भाजपा में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (14:16 IST)
Haryana election 2024 : हरियाणा में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच दुष्‍यंत चौटाला को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में पार्टी छोड़कर गए रामकुमार गोतम, जोगीराम सिहाग और अनूप धानक जिंद में रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
 
हरियाणा में आगामी चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने जींद में एक बड़ी जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पार्टी प्रभारी विप्लव देव भी शामिल थे। इस अवसर पर रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग, अनूप धानक और अंबाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
भाजपा जल्द ही राज्य में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। बहरहाल इन तीन दिग्गजों के भाजपा में आने से राज्य के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जेजेपी को बड़ा झटका लगा है।
 
दुष्यंत चौटाला ने 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। मनोहर सरकार ने तब मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी जबकि दुष्‍यं‍त चौटाला उपमुख्‍यमंत्री बने थे। हालांकि इसी वर्ष भाजपा ने खट्टर के स्थान पर नायब सिंह सैनी को राज्य की कमान सौंप दी साथ ही जेजेपी से भी गठबंधन समाप्त कर लिया।
 
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख 1 अक्टूबर से बढ़ाकर 5 अक्टूबर कर दी। आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब 4 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

अगला लेख