Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चुनाव प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल, चुनाव आयोग का भाजपा को नोटिस

हमें फॉलो करें haryana bjp

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (09:26 IST)
Haryana election 2024 : भाजपा की हरियाणा इकाई द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो में एक बच्चे का इस्तेमाल किए जाने को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली को नोटिस जारी किया।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को गुरुवार शाम छह बजे तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। चुनाव प्रचार और अन्य चुनावी गतिविधियों में बच्चों का इस्तेमाल करना निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है।
 
भाजपा की हरियाणा इकाई द्वारा उसके आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो का संज्ञान लेने के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह नोटिस जारी किया।
 
आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई ने मंगलवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर भाजपा की राज्य इकाई द्वारा अपलोड किए गए 36 सेकंड के वीडियो को साझा किया। राज्य भाजपा ने वीडियो में शीर्षक दिया है: 'बच्चे-बच्चे की पुकार, हरियाणा में फिर से नायब सरकार।' वीडियो की शुरुआत एक बच्चे के 'हरियाणा में अब की बार सैनी सरकार, जय हिंद' कहने से होती है।
 
‘आप’ की हरियाणा इकाई ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि ‘‘राज्य भाजपा का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वह हरियाणा में अपने चुनाव अभियान के लिए बच्चों का उपयोग करके आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रही है।’’
 
आप ने अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा लगातार ऐसी हरकतें करती रहती है जिससे आदर्श आचार संहिता और देश के संविधान का उल्लंघन होता है। अब समय आ गया है कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष होकर भाजपा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
 
फरवरी में, आयोग ने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से कहा था कि वे चुनाव प्रचार अभियानों और रैलियों में किसी भी तरह से बच्चों का इस्तेमाल न करें।
 
चुनाव आयोग ने कहा था कि राजनीतिक दलों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को चुनाव प्रचार में किसी भी तरह से शामिल न करें। इनमें रैलियां, नारे लगाना, पोस्टर या पर्चे बांटना या चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियां शामिल हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुष्यंत चौटाला ने बिना हेलमेट चलाई बाइक, पुलिस ने काटा चालान