Hanuman Chalisa

फीफा ने की रैफरी को लेकर माराडोना के बयान की निंदा

Webdunia
गुरुवार, 5 जुलाई 2018 (13:00 IST)
मास्को। फीफा ने अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड अंतिम-16 के मैच में कोलंबिया से इसलिए हारा क्योंकि मार्क जेइगेर रैफरी थे।
 
विश्व कप 1986 के विजेता इस महान खिलाड़ी ने इंग्लैंड की जीत को लूट बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं कोलंबिया के लोगों से माफी मांगता हूं लेकिन उनके खिलाड़ी दोषी नहीं है बल्कि एक व्यक्ति (फीफा रैफरियों के प्रमुख पी कोलिना) है जो इस तरह के मैच के लिए ऐसा रैफरी नियुक्त करता है जो इसके लायक नहीं था।
 
फीफा ने कहा कि खेल का इतिहास रचने वाले खिलाड़ी का ऐसा बयान खेदजनक है।
 
फीफा के एक प्रवक्ता ने कहा,‘डिएगो माराडोना के बयान की फीफा कड़ी आलोचना करता है। बेहद जज्बाती और कठिन माहौल में खेले गए मैच में मैच अधिकारियों की निंदा करना आपत्तिजनक है।’ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख