Hanuman Chalisa

गुना में दर्दनाक हादसा, मजदूरों से भरे कंटेनर से बस की टक्कर, 8 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (07:34 IST)
गुना। मध्यप्रदेश के गुना में एक भीषण सड़क हादसे में एक बस मजदूरों से भरे एक कंटेनर से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 55 घायल हो गए। 
 
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र से लौट रहे थे।

छावनी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मालवीय ने बताया कि हादसा गुरुवार तड़के गुना के पास हुआ जब प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से एक बस के द्वारा उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे।
 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों के बचाव में लगे पुलिसकर्मियों को कोविड-19 के एहतियात के तौर पर पृथक किया गया है। 
 
इसी तरह यूपी के मुजफ्फरनगर- सहारनपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बस सड़क पर चल रहे मजदूरों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में भयावह हेलीकॉप्टर हादसा, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 11 लोगों की मौत, प्‍लेन में सवार थे स्काईडाइवर्स

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

CM मोहन यादव ने कुकरू में किया योगाभ्यास, रुद्राक्ष का रोपा पौधा, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

यमुना प्राधिकरण बना हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग हब: ₹15,000 करोड़ के निवेश से हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

अगला लेख