shiv chalisa

मुंबई में सख्ती से लागू होगा Lockdown, सीआईएसएफ के जवानों ने किया फ्लैग मार्च

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2020 (10:56 IST)
मुंबई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के लिए बुधवार रात दक्षिण मुंबई के एक क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 5 कंपनियां धारावी समेत कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में तैनाती के लिए सोमवार को मुंबई पहुंचीं। मुंबई की धारावी बस्ती में सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिले हैं।
ALSO READ: Covid 19 : दिल्ली में Corona से मरने वाले 26 प्रतिशत से अधिक मरीज 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के
उन्होंने बताया कि अपने हथियारों से लैस होकर सीआईएसएफ के जवानों ने बुधवार रात को भेंडी बाजार इलाके में फ्लैग मार्च किया। मुंबई पुलिस के 700 से अधिक कर्मियों को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। उनमें से 10 की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय बलों की तैनाती से मुंबई पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन ड्यूटी में थोड़ी राहत मिलेगी।
 
इस बीच वाशिम जिला प्रशासन ने क्वारंटाइन मानदंडों का पालन नहीं करने वालों पर 2,000 रुपए का जुर्माना और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और मास्क न पहनने के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगाने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह फैसला उन लोगों के खिलाफ शिकायतों के मद्देनजर लिया गया है, जो हाल ही में वाशिम में लौटे हैं और गृह क्वारंटाइन नियमों का पालन नहीं कर रहे।
 
कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई तक लागू रहेगा। महाराष्ट्र में बुधवार तक कोरोना वायरस के 39,297 मामले सामने आए हैं और 1,390 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण और उससे मौत के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र से आए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख