Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जौनपुर में मुंबई से लौटा ऑटो चालक मिला कोरोना वायरस से संक्रमित

हमें फॉलो करें जौनपुर में मुंबई से लौटा ऑटो चालक मिला कोरोना वायरस से संक्रमित
, शुक्रवार, 15 मई 2020 (14:04 IST)
जौनपुर (उप्र)। जौनपुर जिले में मुंबई से आया एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव का निवासी संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव को सील कर दिया है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव का संक्रमित पाया गया निवासी मुंबई में ऑटो चलाता था। वह 2 मई को जौनपुर आया था। उन्होंने बताया कि 10 मई को उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'दर्द' का सुखद अंत, नवजात ने दिलवाया मजदूर दंपति मुसीबतों से छुटकारा...