Hanuman Chalisa

देश में पिछले 24 घंटों में 5609 कोरोना संक्रमित, 132 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 21 मई 2020 (10:51 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के मामले गुरुवार को बढ़कर 1,12,359 तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 3,435 हो गई। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 132 लोगों की मौत हो गई और 5,609 नए मामले सामने आए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 63,624 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 45,299 लोग ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार, अब तक लगभग 40.32 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुधवार सुबह से अब तक हुई 132 मौतों में से 65 महाराष्ट्र में, 30 गुजरात में, 9 मध्य प्रदेश में, 8 दिल्ली में, 4-4 राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, 3-3 पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में, दो तेलंगाना में, और 1-1 मौत आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, बिहार और ओडिशा में हुई है।

देश में कुल 3,435 मृतकों में से, सर्वाधिक 1,390 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। इसके बाद गुजरात में 749 मौतें, मध्य प्रदेश में 267, पश्चिम बंगाल में 253, दिल्ली में 176, राजस्थान में 147, उत्तर प्रदेश में 127, तमिलनाडु में 87 और आंध्र प्रदेश में 53 मौते हुई हैं।
 
 
संक्रमण के कारण कर्नाटक में 41 मौतें हुई हैं, जबकि तेलंगाना में 40 और पंजाब में 38 मौतें हुई हैं। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 18 और हरियाणा में 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में 10 और ओडिशा में 6 लोगों की मौत हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी को याद आई 'शक्ति', बंगाल को दी 5 गारंटी

बाबा बर्फानी का दूसरा धाम: जानिए चमोली की टिम्मरसैंण महादेव गुफा तक कैसे पहुंचें

'न्याय की उम्मीद टूट चुकी है': अरविंद केजरीवाल ने हाईकोर्ट की जज के सामने पेश होने से किया साफ इनकार

LIVE: राजस्थान विधानसभा में बम की धमकी से हड़कंप

उत्‍तर प्रदेश में 6 जिलों की 55 हजार से ज्यादा महिलाएं बनीं सफल उद्यमी

अगला लेख