suvichar

Lockdown 4.0 में परिचालन की छूट चाहता है होटल, रेस्तरां उद्योग

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (23:33 IST)
मुंबई। होटल और रेस्तरां उद्योग ने सरकार से लॉकडाउन 4.0 में उन्हें भी परिचालन की छूट देने की अपील की है। उद्योग का कहना कि कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी की वजह से वह काफी संकट में है। उद्योग का कहना है कि सरकार को उसे कम से कम ग्रीन और ऑरेंज क्षेत्रों में छूट देने पर विचार करना चाहिए।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) ने कहा कि सरकार को ग्रीन क्षेत्रों में होटलों और रेस्तरांओं को 100 प्रतिशत परिचालन की अनुमति देनी चाहिए। वहीं ऑरेंज क्षेत्रों में क्षमता के 50 प्रतिशत पर परिचालन की अनुमति दी जानी चाहिए।

एफएचआरएआई के उपाध्यक्ष गुरबक्शीश सिंह कोहली ने कहा, आज भी देश की सबसे बड़ी प्राथमिकता कोरोना वायरस को फैलने से रोकना है। लेकिन हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि होटल और पर्यटन क्षेत्र में 4.3 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। आज ये लोग संघर्ष कर रहे हैं।

कोहली ने कहा, हर बार लॉकडाउन को बढ़ाने के साथ हमारी परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को रोजगार पर बनाए काफी मुश्किल होता जा रहा है।कोहली ने कहा, चूंकि सरकार ने कई उद्योगों को छूट देते हुए परिचालन की अनुमति दी है, ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि हमें भी कुछ छूट दी जाएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए सांसदों की बैठक

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

अगला लेख