Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Year Ender 2021 : 10 मार्मिक तस्वीरें, जिन्होंने लोगों को विचलित कर दिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें year ender 2021
, गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (14:37 IST)
इतिहास के पन्नों में साल 2021 कोरोना के क्रूर काल के रूप में दर्ज हो गया। कोरोना के डेल्टा वैरिंएट से भारत में कोरोना वायरस ने रौद्र रूप अख्तियार करते हुए लाखों जिंदगियां तबाह कर दी। अस्पतालों में मरीजों की कतार थी तो श्मशान घाट पर लाशों की। महामारी के क्रूर काल की गवाही गंगा की लहरें भी दे रही थी। ऑक्सीजन और बेड के लिए भटकते लोग, उत्तराखंड में पर्यटकों पर पहाड़ गिरने की घटना को दुनिया को विचलित कर दिया। आइए नजर डालते हैं साल 2021 की मार्मिक घटनाओं पर।
 
1. कोरोना काल में श्मशानों में लाशों की कतार
year ender 2021
देश में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कहर। कई श्मशनों में शवों को जलाने की जगह भी नहीं बची। अंतिम संस्कार के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार।
 
2. गंगा में तैरती लाशें
year ender 2021
यूपी बिहार में गंगा में तैरती दिखी अधजली लाशें। दावा किया गया कि जो लोग गरीब है, अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे हैं, अपने परिजनों शव ऐसे ही गंगा जी में फेंक कर चले जा रहे हैं। 
 
3. ऑक्सीजन और अस्पताल में बेड के लिए भटकते लोग :
year ender 2021
कोरोना की दूसरी लहर में लोग ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड्स के लिए भटकते दिखाई दिए। ऑक्सीजन की सप्लाय को सामान्य बनाने के लिए सरकार को प्लेन और ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। 
 
4. दक्षिण भारत में बाढ़ की त्रासदी 
year ender 2021
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दबाव बनने और चक्रवाती हवाओं के कारण दक्षिण भारत के अधिकतर राज्यों में नवंबर महीने में भारी बारिश हुई। कर्नाटक में एक नवंबर से 21 नवंबर के बीच भारी बारिश से व बाढ़ से 24 लोगों की जान गई।
 
5. लखीमपुर हिंसा में 4 किसानों समेत 8 लोगों की मौत
year ender 2021
लखीमपुर खीरी जिले में 3 अक्टूबर को एक वाहन से कुचलकर किसानों की जान चली गई। इसके बाद भड़की हिंसा में भी कई लोग मारे गए। इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया गया। सड़क से संसद तक मंत्री अजय कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांगा।
 
6. सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या, निहंगों पर लगे गंभीर आरोप
year ender 2021
सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के मंच के पास युवक की हत्या, मृतक के हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटकाया गया। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले। निहंगों पर लगे गंभीर आरोप।
 
7. हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस रावत की मौत 
year ender 2021
8 दिसंबर को तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 8 दिन बाद दुर्घटना में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की भी मौत।
 
8. उत्तराखंड में पर्यटकों पर गिरा पहाड़
year ender 2021
उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, राज्य में जलप्रलय से रैणी पावर प्रोजेक्ट तबाह, 62 की मौत। अल्मोड़ा हाईवे पर भरभरा कर गिरा पहाड़। 
 
9. सेना द्वारा नागालैंड में आम नागरिकों पर गोलीबारी में कई नागरिकों की मौत 
year ender 2021
सेना द्वारा नागालैंड में आम नागरिकों पर गोलीबारी में कई नागरिकों की मौत हो गई। 
 
10. असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद 
year ender 2021
असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे की पुलिस को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के CM से की बात।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली इस साल भी नहीं लगा पाए शतक, आने वाले साल में ड्रॉप होने का खतरा