Publish Date: Tue, 28 Dec 2021 (15:19 IST)
Updated Date: Tue, 28 Dec 2021 (15:32 IST)
वर्ष 2021 कई मायनों में भारत के लिए बेहद खास रहा। कोरोनावायरस वैक्सीनेशन (Coronavirus Vaccination) से लेकर खेलों तक भारतीयों ने कई क्षेत्रों में अपनी पताका लहराई। आइए डालते हैं 2021 के गर्व भरे पलों पर एक नजर...
1. 21 साल बाद भारत की हरनाज बनीं Miss Universe
चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ने 21 साल बाद एक बार फिर यह खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले साल 2000 में भारतीय सुंदरी लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था। लारा से पहले 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं।
2. टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने जीता सोना, भारतीयों ने 7 खेलों में जीते पदक
टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में सोना जीता। भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीतकर ओलंपिक में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।
3. भारत में सुरक्षा का 'टीका', कोरोना वैक्सीन से 142 करोड़ से ज्यादा लोगों मिली राहत
2021 में भारत में कोरोना वैक्सीन की 142 करोड़ से ज्यादा डोज दी गईं। जाते-जाते यह साल बुजुर्गों को प्रीकॉशन डोज और 15 से 18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन की सौगात दे गया।
4. 68 साल बाद फिर Tata का हुआ एयर इंडिया
68 साल बाद एक बार फिर Tata का हुआ एयर इंडिया। टाटा संस ने 18 हजार करोड़ में खरीदा एयर इंडिया। 2020 में सरकार ने एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की थी।
5. गलवान के शहीद कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र, अभिनंदन को वीर चक्र
गलवान के शहीद कर्नल संतोष बाबू मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित। वायुसेना के ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान वीर चक्र से सम्मानित।
6. चीन और पाक सीमा पर भारतीय सेना ने दिखाई ताकत
जय जवान : चीन और पाक सीमा पर भारतीय सेना ने दिखाई ताकत। सीमा पर भारत ने बढ़ाई ताकत।
7. पराग अग्रवाल ट्विटर के CEO, लीना नायर बनीं फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल की CEO
कॉर्पोरेट जगत में 2 भारतीयों ने हासिल की बड़ी उपलब्धि। पराग अग्रवाल ट्विटर के CEO बने, जबकि लीना नायर बनीं फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल की CEO
8. दुनिया में बजा भारतीय वैक्सीन का डंका
दुनिया में बजा भारतीय कोरोना वैक्सीन का डंका। कोवैक्सीन को मिली WHO की मंजूरी। दुनिया के कई अन्य देशों ने WHO से पहले ही भारतीय कोरोनावैक्सीन को मान्यता दे दी थी।
9. पैरालंपिक में भारत ने रचा इतिहास
टोक्यो ओलंपिक के बाद पैरा-ओलंपिक में भी भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। 19 पदक जीतकर रचा इतिहास।
10. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के युद्धक विमानों ने दिखाया दम
पीएम मोदी ने यूपी को दी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात। इस एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के युद्धक विमानों ने दिखाया दम।