sundarkand
✕

एयरटेल कस्टमर ने कहा- मुस्लिम रिप्रजेंटेटिव नहीं चाहिए, सोशल मीडिया पर मचा घमासान

Webdunia
मंगलवार, 19 जून 2018 (15:35 IST)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक युवती के ट्वीट से सोशल मीडिया पर घमासान शुरू हो गया है। युवती ने एयरटेल को ट्वीट किया कि उसके घर पर हिंदू कस्टमर केयर रिप्रजेंटेटिव भेजें क्योंकि उसे मुस्लिमों के काम पर भरोसा नहीं है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..  
 
लखनऊ की पूजा सिंह के घर एयरटेल डिजिटल टीवी का कनेक्शन है। पूजा ने जब DTH से संबंधित एक समस्या के लिए शिकायत की, तो कंपनी की ओर से शोएब नाम के कर्मचारी ने रिप्‍लाई किया। इसके बाद पूजा ने एयरटेल से एक हिंदू रिप्रजेंटेटिव की मांग की, क्योंकि उसे मुस्लिम कर्मचारी के वर्किंग एथिक्स पर भरोसा नहीं है।
 
पूजा सिंह ने ट्वीट किया- 
डियर शोएब, क्योंकि तुम एक मुस्लिम हो और मुझे तुम्हारे काम करने के तरीके पर विश्वास नहीं है क्योंकि कुरान में कस्टमर सर्विस के अलग मायने हो सकते हैं। तो मैं तुमसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे काम की जिम्मेदारी किसी हिंदू रिप्रजेंटेटिव को दें।
 
इस ट्वीट के कुछ घंटे बाद गगनजोत नाम के कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने पूजा को रिप्लाई किया और उनकी शिकायत को सुलझाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कट्टरवादी सोच के लिए पूजा सिंह को जमकर लताड़ा गया। चूंकि टेलीकॉम कंपनी ने पूजा की हिंदू रिप्रजेंटेटिव की मांग पर कोई सवाल नहीं उठाया, तो लोगों ने कंपनी की भी जमकर आलोचना की।
 
मामला बढ़ता देख एयरटेल ने सफाई देते हुए ट्वीट किया कि हम अपने कस्टमर्स और कर्मचारियों के साथ जाति-धर्म के नाम पर किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करते। कॉल के समय जो भी प्रतिनिधि उपलब्ध होता है, उसे ही तत्काल मौके पर भेजा जाता है।
 
इस पूरे घमसान के बाद पूजा ने ट्वीट किया- मैंने मुस्लिम रिप्रजेंटेटिव से बदलकर हिंदू रिप्रजेंटेटिव भेजने की एक विनती की थी क्योंकि मेरा पिछला अनुभव बहुत खराब रहा था और यह मेरा अधिकार भी है। मेरे सिर्फ रिप्रजेंटेटिव बदलने की बात कहने पर गालियां पड़ रही हैं। मैं अब जो फेस कर रही हूं वह कल्पना से परे है। जो मेरे साथ अब हो रहा है इससे यह साबित हो गया कि मैं पहले सही थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख