Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Vat savitri vrat 2024: वट सावित्री अमावस्या व्रत पर इन मंत्रों से करें पूजा तो मिलेगा तुरंत फल

Advertiesment
Vat Savitri Vrat
Vat Savitri Vrat 2024: ज्येष्ठ माह की अमावस्या और पूर्णिमा के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। 6 जून 2024 गुरुवार के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा इसके बाद 21 जून 2024 शुक्रवार को वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। यदि आप भी व्रत रखकर पूजा कर रहे हैं तो जानिए कि किस मंत्र से पूजा करना चाहिए।
वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का मंत्र: 
चंद्र को अर्घ्य चढ़ाएं वक्त बोलें ये मंत्र:- ऊँ सों सोमाय नम:। 
श्रीराम नाम का या ऊँ नम: मंत्र का जाप 108 बार करें।
 
वट सावित्री व्रत का मंत्र: 
मंत्र : ओम नमो ब्रह्मणा सह सावित्री इहागच्छ इह तिष्ठ सुप्रतिष्ठिता भव।
 
निम्न संकल्प लेकर उपवास रखें:-
मम वैधव्यादिसकलदोषपरिहारार्थं ब्रह्मसावित्रीप्रीत्यर्थं
सत्यवत्सावित्रीप्रीत्यर्थं च वटसावित्रीव्रतमहं करिष्ये।
निम्न श्लोक से सावित्री को अर्घ्य दें:-
अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते।
पुत्रान्‌ पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।
 
निम्न श्लोक से वटवृक्ष की प्रार्थना करें:-
यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले।
तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जून में शनि सहित 5 ग्रहों की बदलती गति से इन 5 राशि वालों का सपना होगा पूरा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi