Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Vat Savitri Vrat 2024 : वट सावित्री व्रत पर इन 5 पारंपरिक पकवानों का लगाएं भोग

Advertiesment
Vat Savitri Vrat 2024
Vat Savitri Vrat 2024: 6 जून 2024 गुरुवार के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा इसके बाद 21 जून 2024 शुक्रवार को वट पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। इस दिन वट की पूजा के दौरान खास तरह के पकवान बनाकर उनका भोग लगाया जाता। है। आओ जानते हैं 5 तरह के विशेष पकवानों के बारे में। 
1. खीर : इस दिन अमावस्या पर खीर का भोग लगया जाता है। खीर में केसर, इलायची और अन्य सूखे मेवे डाले जाते हैं। 
 
2. आटे का हलवा : आटे के हलुआ में इलायची पाउडर, मेवे की कतरन, किशमिश और केसर के लच्छे डाले जाते हैं। 
 
3. मीठे गुलगुले : मीठे गुलगुले यानी की भजिये में खसखस, इलायची पाउडर और खांड डाला जाता है। 
 
4. पंचामृत : दूध, दही, मधु, घृत और गन्ने के रस को मिलाकर यह बनाया जाता है।
 
5. पूरी : अच्छे से तेल में गरमा गरम पुरी बनाकर उसे अन्य पकावनों के साथ रखा जाता है। 
वट सावित्री व्र‍त की पूजन सामग्री लिस्ट- Vat Savitri Vrat Puja Samgri 2024
 
1. सावित्री-सत्यवान की मूर्ति या तस्वीर, 2. बांस का पंखा, 3. दो बांस की टोकरी, 4. सुपारी, 5. पान, 6. नारियल, 7. लाल कपड़ा, 8. सिंदूर, 9. दूर्बा घास, 10. अक्षत, 11. जल से भरा कलश, 12. नकद रुपए, 13. लाल कलावा, 14. बरगद का फल, 15. धूप, 16. मिट्टी का दीपक, 17. घी, 18. फल (आम, लीची और अन्य फल), 19. फूल, 20. बताशे, 21. रोली (कुमकुम), 22. कपड़ा 1.25 मीटर, 23. इत्र, 24. पूड़ि‍यां, 25. भिगोया हुआ चना, 26. स्टील या कांसे की थाली, 27. मिठाई, 28. घर में बना पकवान, 29. सुहाग का सामान, 30. कच्चा सूत आदि।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shani ka gochar 2025: शनि की टेढ़ी नजर से बच नहीं सकती ये 5 राशियां, कर लें 5 उपाय