Vastu : किचन के ऊपर बेडरूम है तो होंगे 3 नुकसान, कारण और समाधान

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 15 अप्रैल 2024 (13:21 IST)
Vastu : घर के वास्तु का हमारे जीवन में कुंडली के ग्रहों से ज्यादा प्रभाव पड़ता है। इसलिए यदि घर वास्तु के अनुसार नहीं है तो जीवन में घटना, दुर्घटना, रोग और शोक चलते ही रहेंगे। एक जाएगा तो दूसरा जल्द ही आ जाएगा। इसलिए वास्तु दोषों को समझकर उसके उपाय जरूर कर लेना चाहिए। इस प्रकार यदि घर के किचन के उपर बेडरूम है तो यह एक गंभीर वास्तु दोष है इसके 3 नुकसान हो सकते हैं।
ALSO READ: Vastu Tips : यदि किचन यहां पर बना है तो घर में होगा गंभीर असाध्य रोग, तुरंत करें उपाय
कारण : किचन जहां रहता है वहां निरंतर अग्नि जलती रहती है। धीरे-धीरे वहां पर अग्नि मंडल बनता जाता है। समय के साथ इसका घनत्व भी बढ़ जाता है। इसका कुप्रभाव प्रभाव किचन के सामने, ऊपर और नीचे की मंजिल पर पड़ता है। किचन के एकदम सामने, नीचे या ऊपर बेडरूम कभी नहीं बनाना चाहिए।
 
1.  मानसिक तनाव : किचन के ऊपर के बेडरूम है तो वहां सोने वाले अनावश्यक रूप से तनाव में रहेंगे। उन्हें मानसिक रूप से बैचेनी रहेगी। कई बार यह मानसिक तनाव आत्म हत्या के विचार में भी बदल सकता है।
 
2. गंभीर रोग : हो सकता है कि यहां रहने वाले किसी सदस्य को कोई गंभीर रोग होने लगे और जो कभी ठीक न हो। 
ALSO READ: kitchen Tips: वास्तु के अनुसार किचन का कलर किस प्रकार का होना चाहिए
3. गृहकलेश : किचन के ऊपर के बेडरूम में सोने वाले अनावश्यक रूप से छोटी छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा करते हैं। उनमें वैचारिक मतभेद बढ़ जाते हैं। वे घर छोड़कर जाने का विचार करते हैं।
 
4. धन हानि : अधिक समय तक अग्नि मंडल के प्रभाव क्षेत्र में रहने से अकारण क्रोध, पारिवारिक क्लेश, मन-मलीनता, निर्णय क्षमता में कमी होने लगती है। शारीरिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो उच्च रक्तचाप, नसों में कमजोरी, अनिद्रा, पित्त की अधिकता होने लगती है। इसी के साथ ही कानूनी विवाद, धन हानि, व्यापारिक नुकसान और विवाद आदि समस्या भी देखी गई है।
Vastu Tips
उपाय :
1. किचन में एग्जॉस्ट फैन लगाएं जो किचन में काम करते वक्त और उसके बाद 1 घंटे तक चलता रहे।
 
2. किचन में जल और अग्नि की स्थापना अलग अलग दिशाओं में करें। अग्नि आग्नेयकोण में और जल ईशान कोण में।
ALSO READ: वास्तु के अनुसार बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए
3. किचन की छत पर मार्बल पेंट लगाएं या छत पर पीओपी लगवा लें। 
 
4. किचन में गैसे स्टोव के उपर अच्‍छी चिमनी लगाएं जिसका धुंआ और अग्नि बाहर निकल जाए।
 
5. किचन स्टैंड से करीब 12 फीट उपर छत होना चाहिए तो किचन की ऊर्चा का प्रभाव कम रहेगा।
 
6. किचन के ऊपर बेडरूम में बेड वहां न लगाएं जहां जिसके नीचे एकदम गैस स्टैंड हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 पर जाने के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन?

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

भगवान परशुराम और श्री राम एक ही काल में साथ-साथ थे तो दोनों विष्णु के अवतार कैसे हो सकते हैं?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

सभी देखें

नवीनतम

25 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

25 अप्रैल 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अप्रैल में जन्में बच्चों में होती है ये खासियत, जानिए कैसे होते हैं दूसरों से अलग

वास्तु के अनुसार कैसे प्राप्त कर सकते हैं नौकरी

Aaj Ka Rashifal: 24 अप्रैल का राशिफल, व्यापार, नौकरी, रोमांस, करियर और सेहत की जानकारी

अगला लेख
More