Publish Date: Sat, 03 Dec 2022 (13:16 IST)
Updated Date: Thu, 27 Jun 2024 (12:19 IST)
Kuber Plant For Money: मनी प्लांट बहुत फैलता है या नहीं यह देखभाल पर निर्भर करता है। धन को आकर्षित करने के लिए आप अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। मनी प्लांट के अलावा एक और पौधा हो हैं जो घर में सुख, शांति और समृद्धि को बढ़ाते हैं, जिसे कुबेर का पौधा कहते हैं। कुबेर के पौधे को कुबेराक्षी के नाम से भी जाना जाता है।
कैसा होता है कुबेर का पौधा | How is Kuber plant: कुबेर का पौधा भीतर से हरे रंग का और बाहर से बैंगनी रंग का होता है। इसकी पत्तियां मनी प्लांट की अपेक्षा छोटी और आगे से गोल होती हैं। कुछ लोग इसे क्रसुला ओवाटा का पौधा कहते हैं। हालांकि दोनों में बहुत ही मामूली सा अंतर माना गया है।
क्या है पौराणिक मान्यता : पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने इस पौधे को कुबेर देव को भेंट किया था इसीलिए इसका नाम कुबेर पौधा है।
क्या होगा इस पौधे को घर में लगाने से | What will happen if you plant this plant in the house:
1. इस पौधे को उचित दिशा में घर में गमले में लगाने से भगवान शिव और कुबेर देव का आशीर्वाद मिलेगा।
2. इससे नकारात्मक शक्तियां और ऊर्जा घर से बाहर होगी।
3. इसे घर में लगाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होगा।
4. इस पौधे को ऑफिस या व्यापार संस्थान में लगाने से कार्यक्षेत्र में चौगुनी तरक्की होती है।