sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनी प्लांट से ज्यादा बेहतर है यह पौधा, घर में लगा लिया तो धन की वर्षा होगी

Advertiesment
Crassula Plant
Crassula ovata Plant: मनी प्लांट बहुत फैलता है या नहीं यह देखभाल पर निर्भर करता है। इसे धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है लेकिन इससे भी बेहतर एक पौधा है जिससे यदि घर में लगा दिया तो धनवान बनने से आपको कोई नहीं रोक सकता। वास्तु शास्त्र या फेंगशुई में इसका बहुत महत्व बताया गया है। इस पौधे का नाम है क्रसुला ओवाटा।
 
- मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से यह धन को आकर्षित करता है। ऐसा माना जाता है कि घर में क्रासुला का पौधा लगाने से धन लाभ होने लगता है।
 
- फेंगशुई अनुसार क्रासुला अच्छी-ऊर्जा की तरह धन को भी घर की ओर खींचता है। यह सकारात्मक उर्जा का संचारण करता है। 
 
- अंग्रेज़ी में इसे जेड प्लांट, फ्रेंडशिप ट्री, लकी प्लांट या मनीप्लांट भी कहते हैं। भारत में इस प्लांट को कुबेराशी प्लांट कहते हैं।
 
- यह छोटा-सा गहरे हरे रंग मखमली पौधा का होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं और यह घास की तरह फैलावदार होता है।
 
- इसका पौधा खरीदकर लाएं और किसी गमले या जमीन में लगा दें। इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती क्यों यह अपने आप फैल जाता है।
 
- इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्‍यकता नहीं रहती है। आप इसे सप्ताह में 3-4 बार ही पानी देते रहेंगे तो भी यह अच्‍छे से फैल जाएगा।
 
- इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी दिशा में रखना चाहिए या गैलरी में वहां रखें जहां से सूर्य का प्रकाश इस पर पड़े।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 नवंबर 2022 : आपका जन्मदिन