Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इन 5 प्लांट से घर में आता है खूब धन, स्वस्थ रहता है तन

Advertiesment
outdoor plants that bring money and good luck
Plant for money : पेड़ और पौधे हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। इन्हीं से जहां जलवायु संचालित होती है, वातावरण शुद्ध रहता है वहीं ज्योतिष के अनुसार यह हमारे जीवन में सकारात्मकता लाकर धन और समृद्धि के योग भी बनाते हैं और साथ ही हमारी अच्‍छी सेहत बनाए रखने में भी इनका खासा योगदान रहता है। आओ जानते हैं 5 ऐसे ही प्लांटों की जानकारी।
 
 
1 मनी प्लांट : मान्यता है कि इस बेल के घर में रहने से धन और समृद्धि बढ़ती है। मनीप्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है। इस दिशा के देवता गणेशजी हैं जबकि प्रतिनि‍धि ग्रह शुक्र हैं।
 
2 हरसिंगार: पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका भी कहा जाता है। यह वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है। इसके फूल तनाव हटाकर खुशियां ही खुशियां भरने की क्षमता रखते हैं।
 
3 लक्ष्मणा: लक्ष्मणा का पौधा भी धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। घर में किसी भी बड़े गमले में इसे उगाया जा सकता है। कहते हैं कि जिस किसी के भी घर में सफेद पलाश और लक्ष्मणा का पौधा होता है वहां धनवर्षा होना शुरू हो जाती है।
webdunia
4 केले का पेड़ : समृद्धि के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। घर की चारदीवारी में केले का वृक्ष लगाना शुभ है। बृहस्पति ग्रह का कारक होने के कारण इसे ईशान कोण में लगाना शुभ है। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को केले का भोग लगाया जाता है।
 
5. श्वेत अपराजिता: यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा कहते हैं। श्वेत और नीले दोनों प्रकार की अपराजिता औषधीय गुणों से भरपुर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

3 जून शुक्रवार को मार्गी हुए बुध, 7 राशियों के लिए शुभ, 5 के लिए अशुभ