Publish Date: Mon, 27 Sep 2021 (18:05 IST)
Updated Date: Fri, 08 Oct 2021 (11:56 IST)
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से एक लव बर्ड रखने के 5 फायदे।
कई लोग लव बर्ड की जगह मोर-मोरनी, मेंडेरियन डक्स या तोता-मैना की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं।
फेंगशुई लव बर्ड ( Feng Shui Love Bird ) :
1. लव बर्ड जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। इसकी मूर्ति घर के बेडरूम में रखने से पति पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित होते हैं।
2. इसकी मूर्ति बैठक रूम में रखने से घर में खुशियों का माहौल होता है।
3. इसे घर में रखने से अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना बढ़ जाती है।
4. इससे घर में शांति, सुख और समृद्धि आती है। इसे घर के दक्षिण पश्चिम के कोने में रखने से धन और वैभव की कमी नहीं रहती है।
5. माना जाता है कि इससे घर का वास्तुदोष भी ठीक होता है।
नोट : यदि आप अपने घर में 'लव बर्ड्स' की मूर्ति रख रहे हों तो यह ध्यान रखें कि वे पिंजरे में कैद जैसे न हों। आप चाहे तो लव बर्ड की तस्वीर भी लगा सकते हो।
सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।