Publish Date: Wed, 22 Sep 2021 (14:44 IST)
Updated Date: Fri, 08 Oct 2021 (11:57 IST)
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से सुनहरी बोट या शीप रखने के 5 फायदे।
यह सुनहरी बोट कई प्रकार की होती है। खासकर ड्रेगन के आकार और शीप के आकार की ही प्रचलन में है।
1. फेंगशुई के अनुसार घर में सुनहरी बोट रखने से आर्थिक संकट समाप्त हो जाता है। लोग इसे तिजोरी में रखते हैं।
2. माना जाता है कि इससे जीवन में स्थायित्व आता है और भाग्य को जगाने के लिए भी इसका उपयोग होता है।
3. माना जाता है कि इसे लिविंग रूम में रखने से जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है।
4. माना जाता है कि बच्चों के अध्ययन में रखने से उनका पढ़ने में मन लगता है।
5. माना जाता है कि नौकरी या व्यापार में सफलता के लिए आप इसे अपने कार्य क्षेत्र की टेबल या डेस्क पर रखना चाहिए।
सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।