Publish Date: Thu, 23 Sep 2021 (12:50 IST)
Updated Date: Fri, 08 Oct 2021 (11:57 IST)
फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। इस में भवन निर्माण और भवन में रखी जाने वाली पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। फेंग और शुई का शाब्दिक अर्थ है वायु और जल। यह शास्त्र भी पंचतत्वों में पर ही आधारित है। आओ जानते हैं सैंकड़ों वस्तुओं में से कॉइन का पौधा रखने के 5 फायदे।
कॉइन का पौधा ( Coin Plant ) :– कॉइन अर्थात सिक्के। यह दो तरह के पौधे होते हैं। पहला असली और दूसरा नकली। इसे घर या ऑफिस में रख सकते हैं। इस पौधे को ईशान कोण में लगाया जाना चाहिए। असली है तो ध्यान रखें कि इसके पत्ते सूखने पर उन्हें तुरंत हटा दें और इसे हरा-भरा रखने की कोशिश करें। नकली पौधे को पुराने चीनी या भारतीय सिक्कों का उपयोग करके बनाया जाता है।
1. कॉइन का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि चमत्कारी पौधे को घर में लगाने से धन लाभ की संभावना बढ़ जाती है।
2. यह सब ओर से पैसा खींचकर लाता है। आय में वृद्धि के लिए से बहुत अच्छा माना जाता है।
3. इस घर में रखने से धन की बचत होने लगती है।
4. बैठकरूम को डेकोरेट करने के लिए भी इसका उपयोग होता है।
5. इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है।
सूचना : फेंगशुई और भारतीय वास्तुशास्त्र में कुछ अंतर है। अत: फेंगशुई के उपाय आजमाने के पहले किसी वास्तुशास्त्री से सलाह जरूर लें अन्यथा इसके नुकसान भी हो सकते हैं।