Hanuman Chalisa

हाथरस की सीमा में VIP मूवमेंट पर रोक, मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, सरकार पीड़ित परिवार के साथ

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (11:55 IST)
हाथरस। पीड़िता की मौत के बाद उपजे तनाव को देखते हुए शासन और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। हाथरस में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए धारा 144 के साथ ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है, किसी भी बाहरी व्यक्ति या वीआईपी को सीमा के अन्दर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
 
जिला प्रशासन को इनपुट मिला है कि आज कुछ राजनीतिक पार्टियां पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंच सकती है, जिसमें राहुल-प्रियंका का नाम भी सामने आ रहा है। इस इनपुट पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है, उनका कहना है कि जिले की शांति व्यवस्था से किसी भी दल या व्यक्ति को खेलने नही दिया जायेगा। सीमा पर पुलिस बल बड़ा दिया गया है, यदि कोई वी आई पी क्षेत्र में आने की कोशिश करेगा तो पहले उसे समझाया जायेगा। यदि वह नहीं मानता है तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
 
हाथरस पुलिस-प्रशासन ने बीते कल के हंगामे के बाद ये एक्शन लिया है। दलितों ने सड़कों पर उतर कर हंगामा बरपाया था, जिसके चलते पुलिस को भी बल प्रयोग करना पड़ा। इस हंगामे की गूंज देशभर में सचनाई दी, स्थानीय और बाहरी मीडिया के लोग रिपोर्टर भी बड़ी संख्या में क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। कोविड 19 का दौर चल रहा है, ऐसे में मीडिया को भी एक जगह पर इकट्ठा होने की अनुमति नही दी है। संख्या में मीडिया के लोग भी बाहर से आये है।
 
प्रशासन का घटना वाले गांव में सख्त रूख अपनाने के पीछे मुख्य कारण यह भी है कि गांव में ड्यूटी पर तैनात 3 पुलिस कर्मी में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाए गए है, जिसकी जांच आज होगी। जिसके कारण हड़कंप मच गया है, स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। लिहाजा आज से किसी भी मीडिया के पर्सन और बाहरी आगुन्तक को गांव तक जाने नहीं दिया जाएगा। 
 
हाथरस पुलिस एसपी व्रिकांत वीर का कहना है कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ है, उन्हें पूर्ण सुरक्षा दी जा रही है। लेकिन अभी जो पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट J N मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ने दी है, उस मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता से रेप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हमें अभी फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

LIVE: टेलीग्राम को बड़ा झटका, नहीं हटा अस्थाई बैन

पावागढ़ में पहाड़ी से गिरीं विशाल चट्टानें, 2 श्रद्धालुओं की मौत; कई और दबे होने की आशंका

66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

अगला लेख