dipawali
✕

भारत माता की जयकारों के बीच स्थापित हुई दिव्य विजय ज्योति मशाल

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (19:32 IST)
मेरठ। 1971 भारत और पाकिस्तान युद्ध में विजयी भारत की विजय पताका गुरुवार को मेरठ के चार्जिंग रैम डिवीजन में पहुंची। इस दिव्य ज्योति मशाल को दिल्ली राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने रवाना किया है। ये विजय मशाल देश के चार कोनों के लिए रवाना हुई है। 
 
उत्तर भारत के लिए दिल्ली से गाजियाबाद, मोदीनगर होते हुए में दिव्य विजय मशाल मेरठ आई तो जवानों के सीने गर्व से फूल गए। 1971 युद्ध के गवाह बने सेना अधिकारियों ने बताया कि 93 हजार पाक सैनिकों ने भारत के आगे कैसे घुटने टेक दिए थे। 
 
क्रांति की धरा मेरठ में इस विजय मशाल को स्वागत करने के लिए भगत लाइन में लाया गया, तो चारों तरफ से तालियों की गूंज सुनाई देने लगी। 
 
1971 युद्ध के 49 साल पूरे होने पर ये मशाल यात्रा गांव और शहर में घूमेगी। मेरठ में घूमने के बाद मशाल उत्तराखंड के लिए रवाना होगी। आगामी 1 वर्ष यानी 16 दिसंबर 2021 तक सेना द्वारा विजय वर्ष मनाते हुए साल भर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
 
मेरठ की भगत लाइन में मेजर जनरल एसके विद्यार्थी (जीओसी 22 इन्फेंट्री डिवीजन) और मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मशाल को सलामी दी। इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुए 5 फौजियों की पत्नियों को सम्मानित भी किया गया। भारत माता के जयकारों के साथ घोड़ों की अगुवाई में विजय जवान ज्योति भगत लाइन में की गई। 
 
स्कूली छात्रों के जोश भरे नारों ने मैदान में बैठे आगंतुकों में देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया। भगत लाइन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक दिव्य विजय ज्योति को सलामी देते हुए शहीदों को नमन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

अगला लेख