Hanuman Chalisa

पीएम मोदी का सपा पर हमला, कहा- लाल टोपी वाले यूपी के लिए खतरे की घंटी

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (15:01 IST)
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर करारा हमला करते हुए कहा कि अपनी तिजोरी भरने और आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए सत्ता चाह रहे ‘लाल टोपी’ वाले लोग उत्तर प्रदेश के लिए खतरे की घंटी हैं।
 
प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में एम्स, खाद कारखाने और आईसीएमआर के क्षेत्रीय केंद्र का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सपा सरकार पर एम्स के लिए जमीन देने में आनाकानी करने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने कहा कि लोहिया जी और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों और अनुशासन को यह लोग कब से छोड़ चुके हैं। आज पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है कि ‘लाल टोपी’ वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है, उनको आपके दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है।
 
मोदी ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लाल टोपी वालों को सत्ता चाहिए। घोटालों के लिए, अपनी तिजोरी भरने के लिए, अवैध कब्जों के लिए, माफियाओं को खुली छूट देने के लिए। लाल टोपी वालों को सरकार बनानी है आतंकवादियों पर मेहरबानी दिखाने के लिए, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए इसलिए याद रखिये कि लाल टोपी वाले ‘यूपी के लिए रेड अलर्ट’ हैं, यानी ‘खतरे की घंटी’ हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख