Hanuman Chalisa

ये है दुनिया की सबसे स्वादिष्ट मिठाइयां, खाते ही मन हो जाता है प्रसन्न

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (18:39 IST)
World's Most Delicious Sweets : मिठाइयों को खाने का प्रचलन प्राचीन काल से ही रहा है। भारत में तो पर्व त्योहारों पर मिठाइयों का खूब प्रचलन है। दीपावली पर तो एक से एक मिठाइयां बनाकर खाई जाती है। यदि आप यह जानना चाहते हैं कि दुनिया की सबसे स्वादिष्ठ 10 मिठाइयां कौनसी है जो यहां जानिए। इन्हें खाकर आप बस खाते ही रह जाएंगे।
 
पुर्तगाल की पेस्टल डी नाटा : यह अंडे का उपयोग करके बनाई गई एक पेस्ट्री है। इसे दालचीनी के साथ परोसा जाता है।
 
इंडोनेशिया की सेराबी : इसे पैनकेक भी कहा जाता है। यह चावल के आटे और नारियल के दूध से बनाते हैं। इस में पानदान के पत्तों का उपयोग भी करते हैं। 
 
तुर्की की दोंडुरमा : आइसक्रीम की तरह है। स्वादिष्ठ, लचीला और चबाने योग है। यह मुख्य रूप से दूध, चीनी, सलापे और मैस्टिक से तैयार जाने वाला सुगंधित राल है।
दक्षिण कोरिया की होट्टे ओक : इसे पैनकेक आटा, पानी, दूध और चीनी युक्त खमीर आटा से बनाकर फिर इस आटे को ब्राउन शुगर से भर दिया जाता है।
 
थाईलैंड की पा थोंग को : यह चीनी क्रॉलर का थाई संस्करण है। इसे गुनगुने पानी में आटा, खमीर, बेकिंग अमोनिया, फिटकरी पाउडर, नमक, चीनी और कुछ बेकिंग पाउडर को मिलाकर बनाते हैं। फिर मिश्रण को तेल में पकाकर बाद में लंबी पट्टियों में काटकर परोसते हैं।
 
भारत का मैसूर पाक : बेसन, शुद्ध घी, शक्कर, इलायची पाउडर, पिस्ता कतरन आदि को मिलाकर बनाते हैं। 
 
गुलाब जामुन और मावा बाटी : दोनों को ही मैदे या मावा के साथ बनाया जाता है। पहले शक्कर की चाशनी बनाते हैं और फिर मावे में शक्कर मिलाकर उसके लड्डू बनाकर उसे शुद्ध घी में तला जाता है। इसमें इलायची पाउडर, बेकिंग सोडा और थोड़ा मैदा भी मिलाते हैं। चाशनी अलग से बनती है।
 
रसगुल्ला : छेना (कपड़े में बांधकर पानी निकाल दें), केसर, दूध, शक्कर और पानी मिलाकर यह बनाया जाता है। 
 
मोहनथाल : मोहनथाल बनाने में घी, मीठे बेसन, दूध पाउडर, भारी क्रीम, इलायची का उपयोग होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

Kids Shorts: इस तरह सीखा हनुमानजी ने आकाश में उड़ना

अमर स्वाभिमान का प्रतीक हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष

Maharana Pratap: महाराणा प्रताप के जन्म के 5 रोचक किस्से

अगला लेख