rashifal-2026

क्रिसमस केक रेसिपी : इन 5 Cakes के बिना अधूरा है Christmas का पर्व, नोट करें रेसिपी

Webdunia
Cakes Recipes
Christmas Party Food Ideas 2023: क्रिसमस का विशेष व्यंजन केक है, जिसके बिना क्रिसमस अधूरा होता है। ईसाई धर्म के लोगों के लिए इस दिन केक बहुत मायने रखता है। इस दिन लोग जन्मदिन की तरह केक काटते है और अपने परिवारजन तथा कलीग्स के साथ केक बांटकर प्रभु यीशु के जन्मदिन को क्रिसमस डे के तौर पर मनाते हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं क्रिसमस की सरल केक बनाने की विधियां-  
 
1. नटमेग केक विथ butter
 
सामग्री : 
6 बड़े चम्मच पिघला हुआ मक्खन, 1 कप मैदा, 1/2 कप कैस्टर शुगर, 2 बड़े चम्मच क्रीम, 1/2 चम्मच वनिला एसेंस, 1 चम्मच बैकिंग पाउडर, 3 बड़े चम्मच दूध, 3 बड़े चम्मच खांड, 1 चुटकी पिसा हुआ जायफल, 1 चुटकी नमक, दाल शकर (पिसी हुई) 1 चुटकी, पिसा हुआ अदरक 1/2 चम्मच, आइसिंग शुगर 2 चम्मच। 
 
डेकोरेशन हेतु कुछ मात्रा में काले अंगूर, स्ट्रॉबेरी या जेम्स गोली। 
 
विधि : 
सबसे पहले ओवन को 180 सेंटीग्रेड पर गरम कर लें। मक्खन में कैस्टर अथवा शुगर मिलाकर खूब फेंटें और क्रीमी कर लें। क्रीम में एसेंस मिलाकर फेंटें तथा एक और रख दें। मैदा, बैकिंग पाउडर, नमक, जायफल व दाल शकर को छानकर उसमें मक्खन व क्रीम का मिश्रण मिला दें, फिर दूध से मुलायम गूंथ लें। 
 
अब मैदे के मिश्रण से एक-तिहाई भाग निकालकर उसमें खांड डाल दें। फिर केक टिन में सेट करके तीस मिनट बेक कर लें। बेक्ड केक को बीस मिनट ठंडा होने रख दें, फिर शेष गूंथे मैदे को चाकू से केक के आसपास लगा दें और ओवन में पुनः रखकर बीस मिनट बेक कर लें। आइसिंग शुगर में थोड़ा गरम पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और केक के ऊपर लगाएं। अब ऊपर से ब्लैक अंगूर, स्ट्रॉबेरी, जेम्स गोली आदि से केक डेकोरेट करके क्रिसमस का पर्व मनाएं। 

2. कोको केक
 
सामग्री : 250 ग्राम मैदा, 100 ग्राम ब्राउन शुगर, 120 ग्राम मारगीन, 1 टी स्पून कोको पाउडर, 1/2 टी-स्पून मीठा सोडा, 1/2 टी-स्पून सिरका, 1/4 टी-स्पून जायफल पाउडर, 2 कप दूध, नींबू का छिलका किसा हुआ, 1 नींबू का रस। ऐसे बनाएं ब्राउन शुगर : 100 ग्राम शकर में 1/2 टेबल-स्पून जली शकर का रंग मिला दें।
 
विधि : सबसे पहले शकर व मारगीन हल्का होने तक फेटें। तत्पश्चात मैदे में बेकिंग पाउडर, जायफल पाउडर, कोको पाउडर मिलाकर छानें। अब इस छने हुए मैदे को मारगीन में हल्के हाथ से मिलाएं। इसमें दूध व मैदा डालकर मिलाते जाएं। 
 
अब इसमें सिरका नींबू का रस, वनीला एसेंस मिलाकर 45 मिनट तक मध्यम से कम आंच पर व 15 मिनट तक एकदम कम आंच पर बेक करें। इलेक्ट्रिक ओवन में भी करीबन 50 से 55 मिनट तक बेक करें। तैयार कोको केक से फेस्टिवल का आनंद लें।

3. प्लम केक विथ रम
 
ईसाइयों का प्रमुख त्योहार क्रिसमस की खुशियां प्लम केक के बिना अधूरी मानी जाती हैं। इस दिन क्रिसमस की बधाई देते हुए केक खिलाकर मुंह मीठा करते हैं। क्रिसमस पर प्लम केक विशेष महत्व रखता है, यह एक आकर्षक रेसिपी के माध्यम से तैयार किया जाता है। 
 
इस केक को तैयार करने के लिए खासी मशक्त करनी पड़ती है। इसमें रम, फलों व गर्म मसालों का का प्रयोग इस केक में विशेष तौर किया जाता है। प्लम केक फलों को एक महीना पहले से Rum (रम) में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इसमें गर्म मसालों का प्रयोग कर इस केक तैयार किया जाता है। तैयार होने के बाद इस केक का रंग भूरा होता है। 
 
इस केक की डेकोरेशन के लिए चैरी, ड्रायफ्रूट के अलावा क्रीम आदि कई चीजों का प्रयोग किया जाता है। प्लम केक हार्ट की शेप, क्रिसमस ट्री स्टार व अन्य कई आकर्षक शेप्स में तैयार किया जाता है। केक के ऊपर मैरी क्रिसमस के साथ-साथ क्रीम, चैरी के साथ सांता क्लॉज आदि बनाकर इसे सजाया जाता है और क्रिसमस को सेलिब्रेट किया जाता है। 

4. आलमंड पैशन केक
 
सामग्री : 275 ग्राम मैदा, 275 ग्राम शकर, 100 ग्राम आलमंड/बादाम (कटे हुए), मक्खन (पिघला हुआ) 125 ग्राम, पानी 35 मिली., बैंकिंग पाउडर 1 चम्मच, बैकिंग सोडा 1/4 चम्मच, क्रीम 1 बड़ा चम्मच। 
 
विधि : सबसे पहले शकर व पानी को एक सॉस पैन में डालें। धीमी आंच पर चढ़ाएं और तीन तार की चाशनी बना लें। चाशनी में मक्खन डालें व अच्छी तरह मिला दें। मैदा, बैकिंग पाउडर व सोड़े को छान कर चाशनी में मिलाकर एकसार कर दें। क्रीम भी फेंट कर मिला दें। अब कटी हुई आलमंड डालकर घी चुपड़ें, केक टिन में डाल दें और 180 सेंटीग्रेड पर 30 मिनट बेक कर लें। 
 
ठंडा होने पर आलमंड पैशन केक क्रीम से सजा कर क्रिसमस पर्व पर सर्व करें। तो अब देर किस बात की, क्रिसमस के इस खास पर्व पर आप भी ट्राय करें और फेस्टिवल का आनंद लें।

5. चॉकलेट स्टार केक 
 
सामग्री : 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 1 कप रिफाइंड ऑइल, 2 कप मैदा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1 छोटा चम्मच मीठा सोडा, 1/2 छोटा चम्मच नमक, आवश्यकतानुसार दूध, 5-6 बूंदें वनीला एसेंस, 1/2 कप बादाम फ्लेक्स, डार्क चॉकलेट। 
 
विधि : कंडेंस्ड मिल्क व रिफाइंड तेल मिलाकर खूब फेंट लें। अब मैदा, बेकिंग पाउडर, मीठा सोडा व नमक मिलाकर 3-4 बार छलनी से छान लें। छना हुआ मैदा कंडेंस्ड मिल्क और रिफाइंड तेल के मिश्रण में मिलाएं। ध्यान रहें कि इसमें गुठलियां न पड़ जाए। 
 
जरूरत के अनुसार दूध एड करके गाढ़ा घोल बना लें। अब चॉकलेट को एक बर्तन में अलग से पिछला लें और वनीला एसेंस, बादाम फ्लेक्स और पिघली चॉकलेट मिला दें। अब प्री हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 45 मिनट बेक करें। लीजिए केक तैयार आपका बच्चों का पसंदीदा स्टार केक। है। क्रिसमस पर्व पर आनंद लें। 


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

कहानी: प्रेम सम्मान

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

प्रेरक कविता: तुम कमजोर नहीं हो

सभी देखें

नवीनतम

Chocolate Day 2026: इस तरह दें चॉकलेट, वरना बिगड़ सकता है मूड

Propose Day 2026: प्यार जताने का सही तरीका और ये गलतियां न करें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Valentines Week 2026: वेलेंटाइन वीक: 7 फरवरी से शुरू होगा प्रेमियों का 7 दिनों का उत्सव

अगला लेख