dharma sangrah

दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से गिरे शेयर बाजार

Webdunia
मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (18:19 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर के मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए और इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.27 अंक गिरकर 33891.13 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 52.45 अंक उतरकर 10198.40 अंक पर रहा।
 
दिग्गज कपंनियों के कारण जहां बिकवाली हुई वहीं छोटी और मझौली कंपनियों ने बाजार को संभालने की पुरजोर कोशिश की जिससे बीएसई का मिडकैप 0.91 प्रतिशत अर्थात 129.41 अंक बढ़कर 14387.63 अंक पर और स्मॉलकैप 136.27 अंक बढ़कर 14008.05 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2709 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1479 बढ़त में रहे जबकि 1080 गिर गए और 150 उतार-चढ़ाव के बाद पिछले दिवस पर टिकने में सफल रहे।
 
बीएसई में गिरावट में रहने वाले प्रमुख समूहों में एनर्जी 2.73 प्रतिशत, तेल एवं गैस 1.70 प्रतिशत, धातु 1.21 प्रतिशत शामिल हैं, जबकि बढ़त में रहने वालों में आईटी 1.71 प्रतिशत, टेक 1.66 प्रतिशत, इंडस्ट्रीयल 0.87 प्रतिशत, रियलटी 0.58 प्रतिशत शामिल हैं। 
 
वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में मिलाजुला रहा। जापान का निक्की 1.45 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.93 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.02 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.10 प्रतिशत की बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.91 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट में रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

रील्स देखकर 1.5 करोड़ के लालच में किशोर की नृशंस हत्या, गुप्तांग काट तीन दिन तक पॉलीथिन में लेकर खरीदार ढूंढते रहे कातिल

मोदी के मंत्री ने की अभिजीत दीपके की तारीफ, कहा- अपना ही लड़का है, लेकिन...

नितिन नवीन की नई टीम के चार चेहरे जो भाजपा की बदलते सियासी राजनीति की नई तस्वीर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

अगला लेख