Publish Date: Thu, 25 Oct 2018 (10:52 IST)
Updated Date: Thu, 25 Oct 2018 (10:54 IST)
मुंबई। शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स में 255.36 अंक की गिरावट के साथ 33,778.60 पर कारोबार शुरू हुआ, वहीं निफ्टी 89.70 अंक टूटकर 10,135.05 पर खुला।
जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई, उनमें भारती एयरटेल 3.63%, इंडसइंड बैंक 2.29%, इन्फोसिस 1.96%, यस बैंक 1.62%, वेदांता 156%, रिलायंस 1.29%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.26%, लार्सन एंड टुब्रो 1.22%, टाटा मोटर्स 1.13% तक टूट गए। मजबूत होने वाले शेयरों में विप्रो 1.07%, एनटीपीसी 0.67% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39% तक मजबूत हो गए।
कल यानी बुधवार को विदेशी बाजारों में रही घटबढ़ के बीच दूरसंचार, रिएल्टी और तेल एवं गैस समूह में हुई लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार लगातार चार दिन की गिरावट से उबरने में कामयाब रहे थे। सेंसेक्स 186.73 अंक उछलकर 34,033.96 अंक पर और निफ्टी 77.95 अंक की बढ़त में 10,224.75 अंक पर बंद हुआ था।