Publish Date: Tue, 09 Jan 2018 (17:22 IST)
Updated Date: Tue, 09 Jan 2018 (17:26 IST)
मुंबई। भारत सहित दस देशों के शीर्ष 30 खिलाड़ी यहां 6 से 11 फरवरी तक चलने वाले वेदांता इंडियन स्क्वॉश ओपन 2018 में भाग लेंगे। पेशेवर स्क्वॉश संघ की इस प्रतियोगिता को वर्ली स्थित एनएससीआई कोर्ट में खेला जाएगा।
35,000 डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा मिस्र, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, मलेशिया और कुवैत के खिलाड़ी भाग लेंगें। इसमें देश के नंबर एक खिलाड़ी सौरव घोषाल के अलावा हरिंदर पाल संधु और महेश मनगांवकर जैसे शीर्ष खिलाड़ी खेलेंगे।