Sawan somwar amavasya: सावन मास की अमावस्या पर कर लें ये 4 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति
पितृदोष से मुक्ति के लिए श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर करें ये 3 अचूक उपाय
Publish Date: Thu, 01 Aug 2024 (17:39 IST)
Updated Date: Thu, 01 Aug 2024 (17:48 IST)
1. दीपदान : इस दिन दान के साथ ही दीपदान भी करना चाहिए। इस दिन आटे के दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित करने से पितृदेव और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस दिन शनिदेवजी के मंदिर में विधि अनुसार दीपक लगाने से वे प्रसन्न होते हैं।
2. तर्पण और पिंडदान : पितृदोष की शांति के लिए इस दिन पिंडदान और तर्पण करके 11 ब्राह्मणों को भोज कराया जाना चाहिए।
4. मछलियों को दाना डालें : अमावस्या पर सुबह दैनिक कार्यों तथा स्नानादि से निवृत्त होने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। यह गोलियां बनाते समय ईश्वर का नाम लेते रहें। इसके बाद किसी तालाब या नदी तट पर जाकर आटे की यह गोलियां मछलियों को खिलाएं, इस उपाय से आपके जीवन की समस्त परेशानियों का अंत होकर भाग्योदय और उन्नति होती हैं। यदि संभव हो तो इसे अपनी दिनचर्या में अपनाएं। यह संभव न हो तो चौदस, अमावस्या तथा पूर्णिमा को यह उपाय अवश्य करें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: आषाढ़ अमावस्या कब रहेगी, जानें 5 खास अचूक उपाय जो संकट मिटाए