suvichar

राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे- किसने दिया था ये नारा

Webdunia
बुधवार, 5 अगस्त 2020 (12:30 IST)
राम जन्मभूमि आंदोलन में गूंजने वाला सबसे अहम नारा रहा- राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। 1990 के दौर में यह नारा देश के गांव गांव में गूंज गया था। बच्चा बच्चा ये नारा लगाता था। आखिर यह नारा किसने दिया था?
 
कहते हैं कि यह कारसेवकों के किसी शिविर में यह नारा पहली बार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने दिया था। यह नारा बाद में हर रामभक्त की जुबान पर चढ़ गया था। 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या के कार्यक्रम में सबसे पहले मंच संचालन उन्होंने ही किया। राम जन्मभूमि आंदोलन को लेकर उनके गाने की कैसेट भी तब खूब चली थी।

कहते हैं कि उज्जैन में 1986 में बजरंग दल के शिविर में पहली बार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने यह नारा दिया था। इस शिविर से निकलकर यह नारा संपूर्ण देश में आग की तरह फैल गया और यह बाद में रामजन्मभूमि आंदोलन का एक अहम नारा बन गया था।
 
कहते हैं कि 23 दिसंबर, 1949 की सुबह अयोध्या और आसपास के इलाकों में ये खबर आग की तरह फैल गई थी कि राम जन्मभूमि पर रामलला फिर से प्रकट हुए हैं। वहां पर रात को खुद से रामलला प्रकट हो गए हैं। दावा किया गया कि चबूतरे पर जो रामलला की मूर्ति रहती थी, वो वहां से गायब होकर अपने आप गुंबद के ठीक नीचे यानि कि गर्भगृह पहुंच गई है और ये सब अपने आप हुआ है। इस खबर के सामने आने के बाद हजारों की संख्या में लोग रामलला के दर्शन करने पहुंचने लगे।
 
इसके बाद 6 दिसंबर से ही रामलला एक टेंट में रह रहे थे। वर्तमान में राम मंदिर निर्माण हेतु उन्हें वहां से हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। रामलला जिस टेंट में रहते थे, उसे पिछले 27 साल में सिर्फ दो बार बदला गया था। यहां सुबह-शाम उनकी आरती होती है, गो लगता है और श्रृंगार होता है।
 
रामलला, यह भगवान का बालरूप है। जब 27 साल 3 महीने और 20 दिन बाद (25 मार्च 2020) भगवान राम को टेंट से अस्थायी मंदिर में ले जाया गया हैं जहां पहुंचकर प्रधानमंत्री ने उनके समक्ष साष्टांग दंडवत करके दर्शन किए और इसके बाद राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

हनुमान जयंती 2026: इस दिन ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, उपाय से दूर होंगे शनि-मंगल के सभी कष्ट

Hanuman jayanti 2026: हनुमान पूजा सामग्री, विधि, शुभ मुहूर्त, आरती, मंत्र, प्रसाद, चालीसा, कथा और लाभ

हनुमान जयंती पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नहीं मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं और स्टेटस, देखते ही खुश हो जाएगा मन

पुण्यतिथि विशेष: गुरु हरि किशन कौन थे, जानें 'बाल गुरु' का सिख धर्म में योगदान

अगला लेख