Publish Date: Wed, 05 Aug 2020 (11:31 IST)
Updated Date: Wed, 05 Aug 2020 (11:32 IST)
त्रेता के ठाकुर अर्थात त्रेतायुग के भगवान राम का वह स्थान जहां पर उन्होंने अश्वमेध यज्ञ किया था। इस यज्ञ स्थल पर एक भव्य मंदिर बना दिया गया है।
त्रेता के ठाकुर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि यह वही जगह है जहां पर श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। इस मंदिर में भगवान राम की मूर्तियों को रखा गया है जो प्राचीन समय में काले रेत के पत्थरों से उकेरी गई थीं। यह कलाकारी का बेहद अच्छा नमूना है।
अगर आप अयोध्या की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो आपको इस पवित्र मंदिर के दर्शन के लिए जरुर जाना चाहिए।