biodatamaker
✕

संकटों से लड़ने की प्रेरणा देती है श्रीमद्भगवद्गीता, जानिए 10 विशेष बातें

Webdunia
geeta
 
श्रीमद्भगवद्गीता ज्ञान का अद्भुत भंडार है। गीता कहती है कि जीवन रोने के लिए नहीं, भाग जाने के लिए नहीं है, हंसने और खेलने के लिए हैं। यह हमें संकटों से, हिम्मत से लड़ने की प्रेरणा देती है। गीता मानव मात्र को जीवन में प्रतिक्षण आने वाले छोटे-बड़े संग्रामों के सामने हिम्मत से खड़े रहने की शक्ति देती है। 
 
हम हर काम में तुरंत नतीजा चाहते हैं लेकिन भगवान ने कहा है कि धैर्य के बिना अज्ञान, दुख, मोह, क्रोध, काम और लोभ से निवृत्ति नहीं मिलेगी।
आइए जानें 10 खास बातें... 
 
* श्रीमद्भगवद्गीता एक दिव्य ग्रंथ है। गीता मरना सिखाती है, जीवन को तो धन्य बनाती ही है। यह हमें पलायन से पुरुषार्थ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है। 
 
* श्रीमद्भगवद्‌गीता हिन्दुओं के पवित्रतम ग्रंथों में से एक है। 
 
* गीता जयंती मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी को मनाई जाती है। 
 
* गीता केवल धर्म ग्रंथ ही नहीं यह एक अनुपम जीवन ग्रंथ है। जीवन उत्थान के लिए इसका स्वाध्याय हर व्यक्ति को करना चाहिए। 
 
* श्रीमद्भगवद्गीता की पृष्ठभूमि महाभारत का युद्ध है। 
 
* श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्याय हैं और महाभारत का युद्ध भी 18 दिन ही चला था।
 
* अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। 
 
* गीता में कर्तव्य को ही धर्म कहा है। भगवान कहते हैं कि अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी भी लाभ-हानि का विचार नहीं करना चाहिए। 
 
* गीता के 700 श्लोकों में हर उस समस्या का समाधान है, जो हर इंसान के सामने कभी न कभी आती हैं। 
 
* गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है।
 
भगवान ने अर्जुन को निमित्त बनाकर, गीता के ज्ञान द्वारा विश्व के मानव को पुरुषार्थ करने की प्रेरणा दी है।

ALSO READ: गीता जयंती : श्रीमद्भगवद्गीता के प्रमुख भाष्यकार

ALSO READ: Gita Jayanti 2020 Date : गीता जयंती कब है, जानिए क्यों मनाते हैं यह जयंती
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

भारत के 22 प्रसिद्ध और ऐतिहासिक देवी मंदिर, जानिए इनका धार्मिक महत्व और खास मान्यताएं

शारदीय नवरात्रि 2026: बंगाल में कल्पारंभ से दुर्गा विसर्जन तक निभाई जाती हैं ये खास परंपराएं

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख